• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

Writer D by Writer D
06/05/2023
in खेल
0
CSK

IPL: CSK beat Mumbai Indians

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया।

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने तेज शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 46 रन जोड़े। 5वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने गायकवाड़ को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। गायकवाड़ ने 16 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की बदौलत 30 रन बनाए।

चावला ने 9वें ओवर में 81 के कुल स्कोर पर अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्ल्यू कर चेन्नई को दूसरा झटका दिया। रहाणे ने 21 रन बनाए। अंबाती रायुडू कुछ खास नहीं कर सके और केवल 12 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार बने। चेन्नई की टीम जब लक्ष्य से 10 रन दूर थी, तभी आकाश मधवाल ने कॉनवे को एलबीडब्ल्यू कर मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। कॉनवे ने 42 गेंदों पर 4 चौकों की बदौलत 44 रन बनाए। इसके बाद कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 17.4 ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी। धोनी ने अपनी टीम के लिए विजयी शॉट लगाया। शिवम दुबे 18 गेंदों में 3 छक्के की बदौलत 26 और धोनी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से पीयूष चावला ने 2, ट्रिस्टन स्टब्स और आकाश मंधवाल ने 1-1 विकेट लिया।

IPL: रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे अधिक डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

इससे पहले इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए। मुंबई की तरफ से नेहल वडेरा ने सर्वाधिक 64 रहन बनाए।

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और केवल 14 रनों के स्कोर पर कैमरन ग्रीन (06), ईशान किशन (06) और कप्तान रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद नेहल वडेरा ने 64 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल मुंबई को मैच में वापसी दिलाई। नेहल के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 रन बनाए। इन तीनों के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए। मुंबई ने आखिरी 5 ओर में 46 रन बनाए और विकेट खोए।

चेन्नई (CSK) की तरफ से मथिशा पथिराना ने 3, दीपक चाहर और तुषार देशपांडे ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

Tags: Chennai Super Kingscricket newscrikcet news in hindiCSKvsMIIPLipl 2023Mumbai Indianssports newssports news in hindi
Previous Post

IPL: रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे अधिक डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

Next Post

Nikay Chunav: बांदा में नौ मई को गरजेंगे प्रदेश के सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
CM Yogi

Nikay Chunav: बांदा में नौ मई को गरजेंगे प्रदेश के सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Earthquake

पपुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

26/08/2020
Imprisonment

गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक समेत तीन को कठोर कारावास

03/03/2023
Encounter

सराफा डकैती कांड: एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार

05/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version