• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज उत्तर प्रदेश की पहचान है सुदृढ़ कानून व्यवस्था: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बदायूं
0
CM Yogi in Badayun

CM Yogi in Badayun

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था आज उत्तर प्रदेश की पहचान है। छह वर्ष पहले परिवारवादी दल युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाते थे। वहीं हमारी सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रही है। हम उत्तर प्रदेश के युवाओं के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसी का नतीजा है कि यूपी तेजी के साथ भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार के तहत रविवार को बदायूं में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं से होते हुए गुजर रहा है। एक ओर से मेरठ जुड़ेगा और दूसरी तरफ प्रयागराज। दिल्ली जाना हो या प्रयागराज बदायूं से होकर ही जाना पड़ेगा। इससे बदायूं एक डेस्टिनेशन के हब के रूप में उभरेगा। हमारी सरकार हर घर जल योजना के तहत यहां शुद्ध पेयजल पहुंचाने जा रही है। बदायूं में सीवर लाइन का काम बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ हमने प्रदेश के योजनाओं को आगे बढ़ाया। बिना किसी भेदभाव के लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। हम समाज का तुष्टिकरण नहीं बल्कि कि सशक्तिकरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। समिट में बदायूं को भी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए कहीं बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल कर दंगों पर लगाया ताला: सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विगत नौ वर्ष में गरीबों को शौचालय, आवास, उज्ज्वला गैस के कनेक्शन, स्किल डेवलपमेंट, जनधन योजना के तहत बैंक एकाउंट, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कवर जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारत अकेला देश है जिसने कोरोना कालखंड में 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन देने का कार्य किया है।

Tags: Badayun Newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल कर दंगों पर लगाया ताला: सीएम योगी

Next Post

2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का पर्दाफाश, कई नेता और नौकरशाह ED की रडार पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
liquor scam

2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का पर्दाफाश, कई नेता और नौकरशाह ED की रडार पर

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पेपर लीक किया तो होगा आजीवन कारावास, एक करोड़ तक का लगेगा जुर्माना

25/06/2024
दिल्ली में सरकार ने बैन किया The government banned firecrackers in Delhi पटाखा

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित इन 13 शहरों में इस दीपावली पर पटाखा बैन

10/11/2020

नर सेवा ही नारायण सेवा है : सीएम पुष्कर

22/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version