• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव: सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को उन्होंने उप्र के बाराबंकी जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने जाति विशेष को छूट देकर लूटने का कार्य किया। हमने तुष्टिकरण नहीं किया। हमने सशक्तिकरण का कार्य किया। हमने मत मजहब जाति नहीं देखी, शासन की योजनाओं का लाभ सबको दिया। इसलिए यह चुनाव सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। 15 करोड़ को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। बाराबंकी के लिए एक तरफ लखनऊ का इंटरनेशनल एयारपोर्ट, दूसरी तरफ अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाभ मिलने जा रहा है। यह दुर्लभ संयोग है जिसका लाभ बाराबंकी को मिलेगा। हमने आस्था का सम्मान किया। बिना भेदभाव किया। 2017 से पहले स्थिति सभी जानते हैं। हमारे शहर कूड़े के ढेर बने रहते थे।

उन्होंने कहा कि आज सपा अध्यक्ष का बयान भी आपने सुना होगा कि ‘ ये नगर निकाय चुनाव में हमारी रुचि इसलिए नहीं क्योंकि ये कूड़ा उठाने का चुनाव है !’ उनको लगता है कि कूड़ा उठाना उनकी प्रतिष्ठा के विपरीत है। एक व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश जैसे राज्य का मुख्यमंत्री रहा हो, उसके द्वारा इस तरह के हल्के शब्दों का प्रयोग किया जाना, उन छह करोड़ लोगों का अपमान है जो इस नगरीय प्रणाली में निवास करते हैं। यह छह करोड़ मतदाताओं का अपमान है। मैं आपसे कहता हूँ कि यह कूड़ा नहीं, ये सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव है। उनके गंदगी, अराजकता, उनके अवसरवादिता को साफ करने का चुनाव है। इसलिए हमने यह सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन से करोड़ों के जीवन मे बदलाव आया। लोगों को बीमारी से मुक्ति मिली। नारी सम्मान गरिमा की रक्षा भी हुई।

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले हमारे शहरों में शोहदों का आतंक था। व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी। आज हमारे शहर सेफ सिटी स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण मे कल प्रचार बंद हो रहा है। देश के सबसे ज्यादा नगर निकाय वाले प्रदेश में करीब छह करोड़ की आबादी मतदाता हैं। भारतीय जनता पार्टी आपके सामने है। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी भाजपा की सरकार बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार तेज गति से विकास करेगी।

Tags: barabanki newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 476 अंक उछला

Next Post

रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिला तो खराब संदेश जाएगा: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post
CM Yogi in Ayodhya

रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिला तो खराब संदेश जाएगा: योगी

यह भी पढ़ें

fire in sanitizer factory

सैनिटाइजर फैक्ट्री में लगी आग में 18 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

08/06/2021
अखिलेश यादव akhilesh yadav

प्रदेश में अपराधी रोज एक नया अध्याय गढ़ रहे हैं : अखिलेश

11/10/2020
bihar state university

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं भरेंगी सीटें

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version