• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
08/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
Five killed in truck-car collision

Five killed in truck-car collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जनपद के कोतवाली देवा क्षेत्र में रविवार की देर रात हरदोई से आई बरातियों से भरी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा (Collision) गया। इस भीषण मार्ग दुर्घटना में कार सवार नौ में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल व लखनऊ उपचार के लिए भेजा गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन का उपचार जारी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि हरदोई जिले से एक बारात शहर देवा कोतवाली क्षेत्र के गदिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मदारपुर आई थी। दिन में शादी समारोह के बाद रात बारात में शामिल वैन से नौ लोग बैठकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10.30 बजे देवा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सैहारा पुल के निकट आउटर रिंग रोड किसान पथ पर अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर (Collision) मारी।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी डॉ.बीनू सिंह थाना देवा के कोतवाल प्रभारी पंकज कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच आ गए। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में सभी को एंबुलेंस व वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान किसान पथ पर यातायात बाधित हो गया, जो रात करीब 11.30 बजे शुरू हो पाया।

उधर, हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी 48 वर्षीय बैजनाथ को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि लखनऊ के थाना माल क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रभा, 22 सत्येंद्र, दो वर्षीय अराध्या, 46 वर्षीय कमलेश को लखनऊ राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। हरदोई के 30 वर्षीय ज्योत्सना, रवि व प्रवींद्र की हालत गंभी बताई गई है।

‘…नस्ल खत्म नहीं हुई, अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है’, ट्वीट पर मचा बवाल

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वैन चालक गलत दिशा से कार ले जा रहा था, जिसके कारण घटना घटी है। ट्रक चालक फरार हो गया है। दुर्घटना की प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक करवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए।

Tags: accident newsbarabanki newscollisionroad accident
Previous Post

निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद, कही ये बड़ी बात

Next Post

फर्नीचर गोदाम में लगी आग, तेज धमाकों से दहला पूरा इलाका

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Fierce fire in furniture warehouse

फर्नीचर गोदाम में लगी आग, तेज धमाकों से दहला पूरा इलाका

यह भी पढ़ें

Feng Shui

कर्ज से मुक्ति के लिए घर ले आएं ये एक चीज, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

09/06/2026

दिवंगत हरबंस कपूर के आवास पर पहुंचे रक्षामंत्री, अर्पित की श्रद्धांजलि 

16/12/2021
Four children drowned in the pond

तालाब में डूबने से बालक की मौत

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version