• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

The Kerala Story के निर्माता को फांसी दी जाएं, NCP नेता ने की मांग

Writer D by Writer D
09/05/2023
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
The Kerala Story

The Kerala Story

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। फिल्म The Kerala Story पर सियासी घमासान जारी है। जहां बीजेपी शासित राज्य फिल्म को टैक्स फ्री कर रहे हैं, तो वहीं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया है। इसी बीच शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता ने फिल्म को केरल को बदनाम करने वाला बताते हुए The Kerala Story के निर्माता को फांसी देने की मांग की है।

एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ”केरल फाइल के नाम पर एक राज्य को बदनाम किया गया और वहां की महिलाओं को भी बदनाम किया गया। आधिकारिक आंकड़ा जो सामने आ रहा है वह 3 का है। तीन को 32000 के रूप में पेश किया गया। इस फिल्म का निर्माता कोई भी हो, उसे सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।”

The Kerala Story पर विवाद

दरअसल, पिछले हफ्ते The Kerala Story फिल्म रिलीज हुई थी। द केरल स्टोरी का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है, जबकि निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म में उन लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनना चाहती थीं। लेकिन ISIS की आतंकी बन गई। फिल्म में धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में ये दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार लड़कियां ऐसी घटना की शिकार हो चुकी हैं।

आतंकवाद की गांठ खोलती है ‘द केरला स्टोरी’

इस फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है। कुछ लोग फिल्म को बैन करने की मांग भी कर रहे हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट ने भी फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता को 32000 लड़कियों के धर्म परिवर्तन के आंकड़े को हटाने का आदेश दिया था।

क्या है फिल्म की कहानी

‘The Kerala Story’ तीन लड़कियों शालिनी, नीमा और गीतांजलि की कहानी कहती है, जो नर्स बनने के लिए अपने घर से दूर एक कॉलेज जाती हैं। यहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है जो फंडामेंटलिस्ट है। धीरे-धीरे सामने आता है कि आसिफा ISIS के लिए लड़कियों को रिक्रूट करने का काम भी करती है।

यूपी में टैक्स फ्री होगी ‘द केरल स्टोरी’, सीएम योगी भी देखेंगे फिल्म

वो अपने साथियों की मदद से तीनों को धर्म बदलने के लिए उकसाने लगती है। तीनों लड़कियों में से शालिनी सबसे पहले आसिफा से प्रभावित होती है। उसे आसिफा के एक दोस्त से प्यार भी हो जाता है और आगे की कहानी इस तरफ घूमती है कि दोनों धर्म बदलकर शादी करने को तैयार हो जाते हैं।

Tags: the kerala storyThe Kerala Story castingThe Kerala Story controversyThe Kerala Story tax free
Previous Post

तेज धमाके से उड़ गई घर की छत, सात लोग घायल

Next Post

अखिलेश यादव ने कानपुर नगर निगम पर साधा निशाना, ट्वीट कर गिनाईं विफलताएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan-Sanjay Dutta
मनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया ‘बड़ा भाई’, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कानपुर नगर निगम पर साधा निशाना, ट्वीट कर गिनाईं विफलताएं

यह भी पढ़ें

explosion

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास हुआ विस्फाेट, जांच शुरू

24/06/2022
Asim Raja

उपचुनाव से एक दिन पहले धरने पर बैठे सपा प्रत्याशी आसिम राजा, ये है बड़ी वजह

04/12/2022

सत्ता से बाहर रहने पर भी छापे में निकल रहे दो-दो सौ करोड़ : योगी

25/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version