• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर हर महीने कमाई की गारंटी, मिलेगा इतना ब्याज

Writer D by Writer D
11/05/2023
in Business, Main Slider
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ओर से अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक छोटी बचत योजनाएं (Small Saving Scheme) संचालित की जा रही हैं। इनमें से कुछ ऐसी हैं, जो आपको हर महीने कमाई की गारंटी देती हैं, यानी इसे पेंशन योजना के तौर पर देखा जा सकता है। ऐसी ही एक योजना है मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) या MIS, ये खासी लोकप्रिय हो गई है। आइए जानते हैं इसमें निवेश के क्या-क्या फायदे हैं?

7.4% की दर से दिया जा रहा है ब्याज

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS Scheme) में जहां पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, तो वहीं इसमें ब्याज भी दमदार मिलता है। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी को देखें तो इस योजना पर 7.4 फीसदी की दर से इंटरेस्ट दिया जा रहा है। MIS में निवेश के जरिए हर महीने की कमाई के बारे में बात करें, तो इस योजना में आपको अकाउंट खुलवाने की तारीख से एक महीना पूरा होने पर ब्याज का फायदा मिलने लगता है। यानी आपके हाथ में हर महीने खाता खुलवाने वाली तारीख पर ब्याज के पैसे होंगे।

1,000 रुपये से खुलवा सकते हैं खाता

एमआईएस स्कीम में महज 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें अकाउंट दो तरीके से (सिंगल और ज्वाइंट) खुलवाने की सुविधा दी गई है। लिमिट की बात करें तो सिंगल अकाउंट खुलवाने के बाद आप मैक्सिमम 9 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जबकि ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराने पर अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। अपने खाते के हिसाब से रकम जमा करने के बाद आप इस पर गारंटेड ब्याज पा सकते हैं।

5 साल है इस स्कीम का लॉकइन पीरियड

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की इस स्कीम में लॉकइन पीरियड पांच साल का है, लेकिन इसके पूरा होने के बाद आपको इसे अगले पांच सालों के लिए आगे बढ़ाने की भी सुविधा दी जाती है। इस योजना के पॉपुलर होने के चलते सरकार ने हाल ही में इसकी ब्याज दरों में संशोधन करते हुए इसे बढ़ाया है। नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू हैं। पहले इस पर मिलने वाले ब्याज की दर सात फीसदी से नीचे थी, लेकिन अब ये 7.4 फीसदी कर दिया गया है। मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है। कोई भी 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है।

अकाउंट क्लोज करने की भी सुविधा

इस योजना की एक और खास बात ये है कि एक साल के बाद ही आप अपने अकाउंट को क्लोज भी करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके जमा में से कुछ रकम की कटौती की जाएगी। MIS Scheme के तहत अगर आप अगर खाता खोलने की तारीख से 1 वर्ष के बाद और 3 वर्ष से पहले खाता बंद करते हैं, तो जमा रकम में से 2 फीसदी के बराबर कटौती करने के बाद शेष राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं अगर आप खाता खोलने की तारीख से 3 वर्ष बाद और 5 वर्ष से पहले इसे बंद करते हैं, तो मूलधन से 1 फीसदी के बराबर कटौती की जाएगी और शेष रकम वापस लौटा दी जाएगी।

Tags: investment in post officemonthly income savingsaving schemes in post officesmall saving schemes
Previous Post

गंगा दशहरा पर तरक्की व धन लाभ के लिए करें ये उपाय

Next Post

स्वर्ण मंदिर परिसर में पांच दिन में तीसरा धमाका, पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Golden Temple

स्वर्ण मंदिर परिसर में पांच दिन में तीसरा धमाका, पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

03/03/2022
भूमि पूजन-कृष्ण दर्शन

अयोध्या में होगा भूमि पूजन तो मथुरा में होंगे श्री कृष्ण के दर्शन

03/08/2020
CM Yogi

गौ आधारित प्राकृतिक खेती करें किसान: सीएम योगी

08/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version