• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की बम-बम, सपा-बीएसपी बेदम

Writer D by Writer D
13/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) का जादू चल गया है। नगर निगम मेयर पार्षद से लेकर, नगर पालिका और नगर पंचायत तक बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली है। झांसी मेयर पद पर बिहारी लाल यादव की जीत के साथ ही बीजेपी 17 में 15 पर बढ़त बनाई हुई है। इसी तरह नगर पालिका की 199 में से 98 सीटों और नगर पंचायत की 544 में से 236 सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी न‍गर निकाय चुनाव कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है। ये पहला चुनाव है जिसमें बीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ योगी आदित्‍यनाथ के खाते में गया है। योगी की अगुवाई में जहां बीजेपी की बम-बम है वहीं सपा और बसपा बेदम नज़र आ रही हैं। अब सवाल ये है कि क्‍या निकाय चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती 2024 के लिए अपनी-अपनी रणनीति बदलेंगे? या फिर अभी की रणनीतियों को ही जारी रखना चाहेंगे।

यूपी नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) 2023 की तैयारी हर राजनीतिक दल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी तैयारी के लिटमस टेस्‍ट के तौर पर की थी। बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सभी दलों के लिए यह चुनाव संगठन के लिहाज से महत्‍वपूर्ण था। हर चुनाव को बेहद गंभीरता से लड़ने वाली बीजेपी ने इस चुनाव में भी पूरा जोर लगाया। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खुद कमान संभाली। यूपी में पूरब, मध्‍य और पश्चिम तक उन्‍होंने रोज चार से पांच जिलों में धुआंधार सभाएं कीं और लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। नतीजों से साफ है कि सीएम योगी जनता को केंद्र और प्रदेश के साथ स्‍थानीय निकायों में भी एक ही पार्टी की सरकार होने का महत्‍व समझाने में कामयाब रहे।

Nikay Chunav Result: रामनगरी में खिला कमल, झांसी में भी बीजेपी ने दर्ज की जीत

चुनावी जनसभाओं में केंद्र के साथ यूपी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां विस्‍तार से गिनाई गईं। सीएम योगी (CM Yogi) और दोनों डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक विपक्ष पर तीखे हमले करते रहे। जबकि विपक्ष में समाजवादी पार्टी को छोड़ कोई अन्‍य दल पूरे प्रचार अभियान के दौरान सक्रिय नज़र नहीं आया।

फ्रंट फुट पर आकर बीजेपी का मुकाबला करने की बजाए अखिलेश यादव भी किसी दिन दो तो किसी दिन तीन जिलों में सभाएं करते रहे। प्रचार के अंतिम दौर में जरूर उन्‍होंने, उनकी पत्‍नी सांसद डिंपल यादव ने और चाचा शिवपाल सिंह यादव ने रोड शो में ताकत दिखाई लेकिन परिणामों में इसका बहुत असर नज़र नहीं आ रहा है। वहीं बसपा सु्प्रीमो मायावती ने मुस्लिम कार्ड खेलकर यूपी में नई सोशल इंजीनियरिंग का संदेश देने की कोशिश की। उन्‍होंने 17 नगर निगमों में से मेयर पद के लिए 12 मुस्लिम कैंडिडेट उतारे। लेकिन प्रत्‍याशी घोषित करने के बाद ही वह निश्चिंत हो गईं। प्रचार के लिए वह निकली ही नहीं।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023nikay chunav resultUP Nikay Chunav
Previous Post

परिणीति चोपड़ा और राघव की सगाई आज, एंगेजमेंट को खास बनाएंगे ये स्पेशल गेस्ट

Next Post

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बजरंग बली लाए ‘संजीवनी, बीजेपी की लगा दी ‘लंका’

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
Next Post
Karnataka Assembly Election

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बजरंग बली लाए 'संजीवनी, बीजेपी की लगा दी 'लंका'

यह भी पढ़ें

Falguna Amavasya

कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें पूजा-विधि एवं शुभ मुहूर्त

17/11/2024

मार्च 2022 तक बुंदेलखंड में हर घर नल योजना होगी लागूः योगी

06/01/2022
CM Dhami

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version