• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश और विदेशी उद्यमियों की मदद को उद्यमी मित्र सेलेक्ट

Writer D by Writer D
15/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Udyami Mitra

Udyami Mitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश और विदेश के उद्यमियों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए प्रदेश सरकार उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra ) की नियुक्ति कर रही है। इन उद्यमी मित्रों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 105 उद्यमी मित्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट इन्वेस्ट यूपी की वेबसाइट (invest.up.gov.in) पर जाकर उद्यमी मित्र (Udyami Mitra ) के सेक्शन पर क्लिक करके एक पेज ओपेन होगा, जिस पर रिजल्ट को डाउनलोड किया जा सकता है।

उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra ) का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया गया है। जल्द ही सभी 105 उद्यमी मित्रों को जनपदों और इन्वेस्ट यूपी कार्यालय एवं मुख्यालय पर नियुक्ति दे दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में हुए 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू को धरातल पर उतारने और उद्यमियों की सहायता के लिए उद्यमी मित्र नियुक्त करने का निर्णय लिया था।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुआ सेलेक्शन 

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अधीन नोडल संस्था इन्वेस्ट यूपी द्वारा इन उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra ) की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। मालूम हो कि प्राप्त आवेदनों को वरिष्ठ अधिकारियों की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा वेरिफिकेशन के बाद उद्यमी मित्रों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न होने के बाद 16 अप्रैल को इसके परिणाम घोषित किए गए थे, जिसमें 350 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। वहीं 18 अप्रैल से सेलेक्टेड कैंडीडेट्स के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की गई, जो 8 मई तक चली।

इंटरव्यू के 25 तो कंप्यूटर टेस्ट के 10 अंक किए गए थे निर्धारित

साक्षात्कार एवं कंप्यूटर टेस्ट के लिए भी एसओपी बनाई गई थी, जिसमें रिक्तियों की संख्या के तीन गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के लिए 25 अंक व कंप्यूटर टेस्ट के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए थे।

भव्य स्वरूप ले रहा है राममंदिर, सामने आई छतों की भव्य नक्काशी की तस्वीरें

वहीं आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ या एकेटीयू लखनऊ जैसे प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों द्वारा प्रश्न पत्र तैयार करके कंप्यूटर टेस्ट की परीक्षा ली गयी थी। उद्देश्य कथन (स्टेटमेंट ऑफ पर्पज) को साक्षात्कार में मूल्यांकित किया गया। साक्षात्कार के समय ही अभ्यर्थियों द्वारा अपने समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों को मूल रूप में प्रस्तुत किया गया।

बड़ी संख्या में भेजे गए थे आवेदन

प्राप्त जानकारी के अनुसारए इस योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं की ओर से आवेदन भेजे गए थे। निर्धारित योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। योजना के तहत कुल 105 उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra ) का चयन किया गया। इसमें 70 पद विभिन्न जनपदों के लिए हैं, जबकि 10 पद इन्वेस्ट यूपी कार्यालय व मुख्यालय के लिए हैं। वहीं 25 पद औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए हैं। इन सभी का चयन एक वर्ष के लिए किया गया है और जरूरत पड़ने पर यह समय सीमा बढ़ाई जा सकेगी।

Tags: Lucknow NewsUdyami MitraUdyami Mitra in upudyami mitra yojnaup news
Previous Post

Mother’s Day पर हुआ ‘मां’ को समर्पित रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

नसरीन बनी नेहा ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, घरवालों से जताया जांका खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Sawan Jhula
अयोध्या

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

14/08/2026
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.
उत्तर प्रदेश

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

14/08/2026
Next Post
Converted Muslim girl pleads for protection

नसरीन बनी नेहा ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, घरवालों से जताया जांका खतरा

यह भी पढ़ें

UPSWAN 3.0

कासगंज में गरजे CM योगी, ‘पाकिस्तान गुहार लगा रहा कि हमारी जान बख्श दो’

20/05/2025
noida accident

तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

28/12/2020

जीका संक्रमित महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, एक नवजात की हालत गंभीर

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version