• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी रोजगार मेले में वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
15/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 16 मई यानी मंगलवार को लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्त कर्मचारियों को 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे।

श्री मोदी (PM Modi)  सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वह नव-नियुक्तों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 45 स्थानों पर किया जायेगा। भरतियां इस पहल को समर्थन देने वाले केंद्रीय सरकारी विभागों और राज्य सरकारों/केंद्र शासित क्षेत्रों में की जा रही हैं। देशभर से चयनित नव-नियुक्तों को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक व टंकक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमानडेंट, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, सहायक पंजीयक, सहायक प्रोफेसर, आदि विभिन्न पदों पर रखा जायेगा।

कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई और राहत भत्ता

लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे। नियुक्ति पत्रों को बांटने के लिये लखनऊ में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन इरानी , वाराणसी में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय , मुरादाबाद में केंद्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, आगरा में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, डॉ. संजीव कुमार बालियान और गोरखपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मौजूद रहेंगे।

Tags: appointment letterLucknow Newspm modiup news
Previous Post

कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई और राहत भत्ता

Next Post

ईडी ने लॉटरी किंग मार्टिन की 457 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Writer D

Writer D

Related Posts

Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
उत्तर प्रदेश

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: केशव मौर्य

13/08/2026
Keshav Maurya paid tribute to Ahilyabai Holkar.
उत्तर प्रदेश

सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए अहिल्याबाई होल्कर को सदैव स्मरण किया जायेगा: केशव मौर्य

13/08/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर CEO की रेस में 16 नाम, अब 3 पर फैसला

13/08/2026
Next Post
House Attached

ईडी ने लॉटरी किंग मार्टिन की 457 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

यह भी पढ़ें

Philippines plane crash

विमान दुर्घटना में अबतक 45 की मौत, राहत और बचाव अभियान पूरा

04/07/2021
Ramlala

रोजगार के बड़े केंद्र बनेंगे अयोध्या, काशी और मथुरा

02/03/2024

पेट्रोल की कीमत में कोई तब्दीली नहीं, डीजल के दाम में 13 से 15 पैसे का इजाफा

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version