• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ये मेरा आखिरी ट्वीट’, जानें इमरान खान ने ऐसा क्यों कहा

Writer D by Writer D
17/05/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने बुधवार को दावा किया कि वीडियो लिंक के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पुलिस ने उनके घर को घेर लिया है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी से पहले यह उनका आखिरी संबोधन है।

श्री खा आज शाम लाहौर में अपने जमान पार्क स्थित आवास से पीटीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

एक ट्वीट में, पीटीआई प्रमुख (Imran Khan) ने कहा “ मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले शायद मेरा आखिरी ट्वीट। पुलिस ने मेरे घर को घेर लिया है।”अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी, लोगों को सेना के खिलाफ खड़ा नहीं करना चाहती, बल्कि यह पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की मंशा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्वी पाकिस्तान में जो हुआ, जो बंगलादेश बनने के लिए टूट गया, “जानबूझकर दोहराया जा रहा है”।

उन्होंने कहा, ‘आज मुझे डर है कि पाकिस्तान बर्बादी की राह पर है।और मुझे डर है कि अगर आज ज्ञान का प्रयोग नहीं किया गया, तो हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच सकते हैं, जहां हम टुकड़ों को भी नहीं उठा पाएंगे। मैंने दुनिया भर में अपनी सेना का बचाव किया है … मैं एक जाना-पहचाना चेहरा था। किसी और पाकिस्तानी का नाम बताइए जिसने सेना का बचाव उसी तरह किया जैसे मैंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर किया। और मैंने यह किया क्योंकि मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति हूँ। मैंने गुलामी को कभी स्वीकार नहीं किया।”

रामायणकालीन स्थलों को विकसित करेगा श्रीलंका

श्री खान (Imran Khan) ने कहा कि उनके समर्थकों के साथ जो बर्ताव हो रहा है, वह सिर्फ नफरत बोएगा। उन्होंने दोहराया कि पीटीआई ने कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लिया, भले ही उन पर हत्या का प्रयास किया गया हो।

डॉन के मुताबिक, अंतिम सूचना तक पंजाब पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके जमान पार्क स्थित आवास के बाहर पहुंच गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री के आवास को पुलिस अधिकारियों ने घेर लिया था।

Tags: imran khaninternational News
Previous Post

रामायणकालीन स्थलों को विकसित करेगा श्रीलंका

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को 20 साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे : केशव मौर्य

21/08/2026
Scuffle with CJP leader Ashutosh Ranka
Main Slider

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पर हंगामा, ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा; मारपीट का आरोप

21/08/2026
Transfer
Main Slider

उत्तर प्रदेश में 9 IPS अफसरों का तबादला, संभल के SP केके बिश्नोई को मिली बिजनौर की कमान

21/08/2026
Paneer Do Pyaza
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें पनीर की ये रेसिपी

21/08/2026
Salty Vermicelli
Main Slider

कभी भी बनाएं नमकीन सिवई, स्वाद ऐसा की रोज खाने का करेगा दिल

21/08/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को 20 साल की कैद

यह भी पढ़ें

GIMS

ग्रेटर नोएडा के GIMS में नए मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का जल्द होगा निर्माण

08/09/2024
karnataka cabinate expansion

कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए सदस्यों ने ली शपथ

13/01/2021
arrested

मादक तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, 50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version