• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

Writer D by Writer D
10/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Plants

Plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गार्डनिंग अर्थात बागबानी (Gardening) करना कई लोगों का शौक होता हैं जिसके लिए वे अपने घर, छत या फिर फार्म हाउस के बगीचे में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। पौधों (Plants) से भरे बगीचे गर्मियों की शामों में बैठने के लिए एक बेहतरीन जगह है। रंग-बिरंगे, खुशबूदार पौधों के बीच समय गुजारना हर कोई पसंद करेगा। देखा जाता हैं कि कई लोग अपने बगीचे में पौधों के बीज पर पैसे खर्च होने के चलते पौधे लगाने से कतराते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधे (Plants)  लेकर आए हैं जिन्हें उगाने के लिए बीज की जरूरत नहीं बल्कि ये तो उनकी पत्तियों से ही उग जाते हैं।

तो आइये जानते हैं ऐसे पौधों (Plants) के बारे में जिन्हें उनकी पत्तियों से प्रोपेगेट कर सकते हैं।

plants to grow from leaves,household tips

एलोवेरा

एलोवेरा अपने विभिन्न स्वास्थ्य और औषधीय लाभों के कारण एक लोकप्रिय हाउस प्लांट है। आप इस पौधे (Plants) को पत्तियों से उगा सकते हैं, लेकिन इसकी जड़ों के विकसित होने की संभावना कम होती है। इसलिए, एलोवेरा के पौधों को ऑफसेट से उगाना बेहतर है। स्वस्थ एलोवेरा के पौधे से एक पत्ता काट लें। इसे तब तक गर्म स्थान पर रखें जब तक कि आप कटी हुई सतह पर एक पतली परत नहीं देख सकते। एक बार यह हो जाने के बाद, बस पत्ती को अच्छी गुणवत्ता वाले पॉटिंग मिक्स से भरे गमले में लगा दें।

plants to grow from leaves,household tips

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट इजी टू ग्रो प्लांट है, जो आसानी से लग जाता है। इसे आप कम रोशनी वाली जगह पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए आपको बीज या फिर नया पौधा खरीदने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको स्नेक प्लांट के एक पत्ते को तोड़ना है और उसके पीछे वाले हिस्से को एक साइज में कट कर देना है। अब इस पत्ती को उसके साइज के अनुसार तीन या फिर चार हिस्सों में कट किया जा सकता है। वहीं, कोशिश करें कि पत्ती को कम से कम तीन इंच कट करें, ताकि इसे गमले में शिफ्ट करते वक्त आसानी हो।

plants to grow from leaves,household tips

जेड प्लांट

जेड प्लांट में छोटे सफेद और गुलाबी रंग के फूल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा आपके घरों में सौभाग्य और आशीर्वाद लाता है, और सुंदर फूल आपके घर के इंटीरियर को निखारते हैं। स्वस्थ जेड पौधे से पत्ते लें। एक छोटे कंटेनर में एक भाग खाद और एक भाग मिट्टी का मिश्रण तैयार करें। पत्ती को गमले में सावधानी से लगाएं। जब तक जड़ें न दिखने लगें तब तक जरूरत के अनुसार पानी दें।

plants to grow from leaves,household tips

रबर प्लांट

रबर प्लांट एक सुंदर और सदाबहार पौधा है, जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। इसे घरों में सजावट के तौर पर लगाया जाता है। इसकी पत्तियां बेहद खूबसूरत होती हैं। इसलिए लोग रबर प्लांट को घर में लगाना बेहद पसंद करते हैं। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ यह अंदर की हवा को भी साफ करने में भी मदद करता है। रबर प्लांट को लगाने के लिए आपको बीज खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसे आप पत्तों की सहायता से भी आसानी से लगा सकते हैं।

plants to grow from leaves,household tips

टर्टल वाइन

इसकी एक पत्ती से नया पौधा ग्रो हो जाता है। दोपहर की चिलचिलाती धूप से पौधे को बचाएं। यह डेकोरेटिव हो सकता है इसलिए इसे आप इसे दक्षिण या पश्चिम की ओर वाली बालकनी या खिड़की के पास लटका सकते हैं। बेहतर विकास के लिए इसे थोड़ी नम मिट्टी की जरूरत होती है। इसकी पत्तियों का नोड थोड़ा लंबा होता है। पत्ती की नोड को मिट्टी में लगाने पर कुछ समय बाद पौधा ग्रो होना शुरू हो जाता है। इसमें गुलाबी, सफेद, पीला, नारंगी और लाल रंग के फूल आते हैं।

plants to grow from leaves,household tips

मनी प्लांट

स्नेक और एलोवेरा प्लांट्स के अलावा आप अपनी बालकनी में केवल पत्तों की सहायता से मनी प्लांट भी उगा सकती हैं। वैसे तो मनी प्लांट घर में किसी भी जगह रखा जा सकता है। यह अन्य पौधों के मुकाबले फायदेमंद भी है। पर्याप्त रोशनी से मनी प्लांट अधिक विकसित होता है। इसके अलावा, यह एक वास्तु पौधा भी है, जो घर में भाग्य लाने और खूबसूरती के लिए भी घर में लगाया जाता है।

plants to grow from leaves,household tips

मदर ऑफ थाउजेंड्स प्लांट

छोटे-छोटे पत्ते नीचे गिरते हैं तो अपने आप ही पौधा (Plants) तैयार हो जाता है। आप इन पत्तों के ऊपर के छोटे-छोटे पत्तों को लेकर मिट्टी के ऊपर रख सकते हैं। दो सप्ताह में ये अपने आप जड़ पकड़ लेंगे। यह पौधा हजारों की संख्या में पौधे पैदा कर देता है इसलिए इसको मदर्स ऑफ थाउजेंड कहते हैं।

Tags: gardening tipshousehold tipsplants
Previous Post

Mother’s Day: सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास !!

Next Post

बालों से आती हैं बदबू, इन उपायों से करें स्मेल फ्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Next Post
Hair

बालों से आती हैं बदबू, इन उपायों से करें स्मेल फ्री

यह भी पढ़ें

बिहार डीजीपी का बयान

बिहार डीजीपी का दावा: सुशांत की मौत के बाद सबूतों से हुई छेड़छाड़

05/08/2020
Dead Body

फ्लैट में मिली युवक और युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

09/02/2023
Parivartini Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगा धन

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version