• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पापुआ न्यू गिनी पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री मरापे ने पांव छूकर किया स्वागत

Writer D by Writer D
21/05/2023
in अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi reached Papua New Guinea

PM Modi reached Papua New Guinea

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यह पहली यात्रा है। जापान से करीब साढ़े 7 घंटे की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री विमान से पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे, जहां पापुआ न्यू गिनी में उनकी अगवानी प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने की। प्रधानमंत्री के विमान से उतरने के बाद दोनों नेता पहले गले मिले। उसके बाद प्रधानमंत्री मारापे ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) के पांव स्पर्श करने का प्रयास किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें पीठ पर थापी देते हुए गले लगा लिया।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Papua New Guinea for the second leg of his three-nation visit after concluding his visit to Japan. He was received by Prime Minister of Papua New Guinea James Marape. pic.twitter.com/U94yUQ2aCl

— ANI (@ANI) May 21, 2023

इसके बाद उनका पूर्ण औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आम तौर पर देश में सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक विशेष अपवाद के तौर पर उनका पूर्ण औपचारिक स्वागत किया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार कल पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ संयुक्त रूप से भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) के द्विपक्षीय कार्यक्रम होंगे। इसमें गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ बैठकें शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 2014 में लॉन्च किए गए इस मंच में भारत और 14 प्रशांत द्वीप देश शामिल हैं। जिनमें फिजी, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा, तुवालु, किरिबाती, समोआ, वानुअतु, नीयू, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, मार्शल द्वीप समूह, कुक द्वीप समूह, पलाऊ, नाउरू और सोलोमन द्वीप शामिल हैं।

Tags: # world newsinternational Newspapua new guineapm James Marapepm modi
Previous Post

जीवन दीप जलाने वाले गिरिराज प्रसाद की पुण्यतिथि

Next Post

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

28/09/2026
Main Slider

दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे सीएम धामी

28/09/2026
Next Post
cm yogi

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने 65.674 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

28/08/2022

इस चीज को हमेशा बांटने से डरता है मनुष्य, बांटने से मिलता है अमृत

14/08/2020
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version