• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के सामने रखी शर्त, बजरंग पूनिया बोले- चैलेंज मंजूर

Writer D by Writer D
22/05/2023
in खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Bajrang Punia

Bajrang Punia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के नार्को टेस्ट (Narco Test) कराने वाले चैलेंज को बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने स्वीकार कर लिया है। पूनिया ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर फेडरेशन के घोटाले गिनने हैं तो हम नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘जिन लड़कियों ने शिकायत की है, वह भी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोच विनोद तोमर, जितेंद्र और धीरेंद्र का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

इससे पहले बृजभूषण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा था कि वह नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हैं, लेकिन उनकी शर्त है कि उनके साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) का भी टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट कराने के लिये तैयार हैं तो वह वादा करते हैं कि इसके लिये तैयार रहेंगे।

आरोप साबित हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा: बृजभूषण

बृजभूषण इसके पहले भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बता चुके हैं। लखनऊ में बोलते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वह फांसी पर लटक जाएंगे। जो भी लोग साजिश कर रहे हैं, मुंह के बल गिर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सारे आरोप ‘गुड टच और बैड टच’ के हैं और सारे आरोप किसी बंद कमरे के नहीं, बल्कि एक बड़े हॉल के अंदर टच करने के हैं। चीजें कोर्ट में हैं और विचाराधीन हैं, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।

‘मैं नार्को टेस्ट करवाने को तैयार, लेकिन….’, बृजभूषण सिंह ने रखी ये शर्त

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की दखल पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बृजभूषण से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। पहलवान बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पहलवानों के धरने को किसानों और खाप का भी समर्थन मिला हुआ है।

Tags: Bajrang PuniaBrij Bhushan Singhdelhi newsNarco testsports newssports news in hindiwrestler protest
Previous Post

‘मैं नार्को टेस्ट करवाने को तैयार, लेकिन….’, बृजभूषण सिंह ने रखी ये शर्त

Next Post

कार व ट्रक की आमने-सामने में टक्कर, एक ही परिवार की चार महिला समेत पांच की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Next Post
car-truck collision

कार व ट्रक की आमने-सामने में टक्कर, एक ही परिवार की चार महिला समेत पांच की मौत

यह भी पढ़ें

T-20

T-20: श्रीलंका ने टीम इंडिया को 16 रनों से दी मात

05/01/2023
Knife

चाकू से भी बढ़ता है गृह-क्लेश, जानिए इससे जुड़े वास्तु नियम

11/05/2024

स्वास्थ्य क्षेत्र की जल्द ही बदलेगी दिशा, थिंक टैंक कर रहा है विचार

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version