• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनबर्न से छुटकारा दिलातीं ये मिट्‌टी, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
03/09/0004
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Soil

These 5 soils get rid of skin problem

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिट्टी (Soils) का इस्तेमाल सदियों से औषधीय, चिकित्सकीय और प्रसाधन सामग्री के लिए होता रहा है। प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला यह पदार्थ अगर आपको सिर्फ़ कीचड़ लगता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। वास्तव में यह ज्वालामुखी फूटने के बाद की राख और पेड़-पौधों के सड़ने-गलने से तैयार हुई सामग्री है, जो कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और सिलिका से समृद्ध होती है।

इस तरह की मिट्टी (Soils) में त्वचा के रोमछिद्रों में जमी गंदगी को बाहर निकालने की क्षमता होती है, मुंहासों, त्वचा की एलर्जी और सनबर्न को ठीक करने का गुण मौजूद होता है। मिट्टी स्किन के ऑयल प्रॉडक्शन को संतुलित करती है और स्किन की इलैस्टिसिटी व कोलेजन को बढ़ाने में मदद करती है। अपनी उत्पत्ति और बनावट के अनुसार कई तरह की मिट्टी होती हैं, जो त्वचा को अलग-अलग फ़ायदे पहुंचाती हैं।

मुल्तानी मिट्टी (Soils)

मुल्तानी मिट्टी (फ़ुलर अर्थ) एक तरह की सुपर ऑयल एब्ज़ॉर्बर है। इसे आप गुलाब जल के साथ मिलाकर ऑयल कंट्रोल, पोर्स क्लीन करने और हाइपरपिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें थोड़ा-सा ब्लीचिंग गुण भी होता है। मुल्तानी मिट्टी कुछ लोगों के लिए ड्राई भी साबित हो सकती है, लेकिन आप इसका संतुलित रूप से इस्तेमाल करें। सप्ताह में सिर्फ़ एक दिन लगाएं, इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

बेंटोनाइट मिट्टी (Soils)

यह मिट्टी भी स्किन ट्रीटमेंट के लिए काफ़ी लोकप्रिय है। बेंटोनाइट को जब पानी के साथ मिला दिया जाता है, तो वह बहुत ही ज़्यादा पॉरस (छिद्रयुक्त) मटेरियल में बदल जाती है। बेंटोनाइट अपने द्रव्यमान से अधिक पदार्थ अवशोषित कर सकती है और इसलिए वह सूजन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करती है। त्वचा से गंदगी साफ़ करने के अलावा यह मिट्टी त्वचा के कसाव में भी मदद करती है।

चीनी मिट्टी (Soils)

चीनी मिट्टी (केओलिन क्ले) कई रंगों में आती है-जैसे सफ़ेद, गुलाबी, लाल, पीली और कई तरह की। सफ़ेद चीनी मिट्टी संवेदनशील और कोमल त्वचा के लिए बढ़िया होती है, जबकि त्वचा से गंदगी हटाने के लिए लाल चीनी मिट्टी सबसे प्रभावशाली होती है। गुलाबी चीनी मिट्टी लाल और सफ़ेद चीनी मिट्टी का मिश्रित रूप है और पीली चीनी मिट्टी जेंटल एक्सफ़ॉलिएशन और सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए बेहतर होती है।

रासुल क्ले (Soils)

मोरक्को में पाई गई यह प्राचीन मिट्टी त्वचा और बाल, दोनों के लिए काफ़ी बेहतरीन है। यह मिट्टी खनिजों से भरी होती है, जिसमें सीबम, ब्लैकहेड्स और चेहरे पर जमी गंदगी को एब्ज़ॉर्ब करने की क्षमता होती है। यह त्वचा की कोमलता बनाए रखने के साथ ही उसकी इलैस्टिसिटी और स्ट्रक्चर को सुधारती है। अगर आप इस मिट्टी को बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो यह बालों में जमा प्रॉडक्ट बिल्ड-अप को साफ़ करने, बालों के वॉल्यूम को ठीक करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाती है।

फ्रेंच ग्रीन क्ले (Soils) 

इसे इलाइट क्ले या समुद्री मिट्टी भी कहा जाता है, इस मिट्टी को हरा रंग पेड़-पौधों के सड़ने-गलने और आयरन के ऑक्साइड से मिलता है। यह मिट्टी गंदगी को सोखने के लिए सबसे बढ़िया है।

Tags: beauty news in hindibentonite clayclaykaolin clayMultani Mittirhassoul clayskinskin soilsoilक्लेचीनी मिट्‌टीत्वचात्वचा मिट्‌टीत्वचा लेपबेंटोनाइट मिट्‌टीमिट्टीमुल्तानी मिट्टीरासुल क्लेसॉइलहिन्दी में सौंदर्य की खबर
Previous Post

प्लांट्स से करें घर का इंटीरियर, मिलेगा बेहतरीन लुक

Next Post

हाथों में आने लगी हैं झुर्रियां, ये घरेलू नुस्खें दूर करेंगे समस्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
Next Post
Manicure

हाथों में आने लगी हैं झुर्रियां, ये घरेलू नुस्खें दूर करेंगे समस्या

यह भी पढ़ें

Uma Bharti

कोविड को परास्त करने हर व्यक्ति गाइडलाइन का पालन करें : उमा

08/04/2021
cisf

CISF में निकली के 1130 पदों पर भर्तियां, सैलरी 69000 से अधिक

26/08/2024
MS Dhoni

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version