• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंदन-तिलक लगाकर होगा खिलाड़ियों का अभिनंदन

Writer D by Writer D
23/05/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Players

Players

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के तहत 27 से 31 मई तक रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों (Players) के आगमन का सिलसिला 25 मई से प्रारंभ हो जाएगा। गोरखनगरी आगमन पर इन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर चंदन-तिलक लगाकर अभिनंदन किया जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इन तीनों आगमन स्थलों पर हेल्प डेस्क का भी गठन किया जा रहा है।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के खेलो इंडिया हेल्प डेस्क पर वालंटियर्स की तैनाती रहेगी जो खिलाड़ियों (Players) व उनके साथ आए स्टाफ का स्वागत कर उन्हें उनके ठहरने के गंतव्य तक पहुंचाएंगे। खिलाड़ियों को पहुंचाने के लिए बस, कार की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होटल प्रदीप पैलेस, कृष्णा पैलेस, प्रगति इन, न्यू स्टैंडर्ड होटल, होटल शिवम, सरोवर पोर्टिको व होटल विवेक में होगी।

महिला व पुरुष खिलाड़ियों (Players)को अलग-अलग ठहराया जाएगा। सभी होटलों पर सुरक्षा के लिए पुरुष-महिला पुलिसकर्मियों की टीम तथा आपात चिकित्सा सेवा के लिए एम्बुलेंस टीम मुस्तैद रहेगी।

विकास ही सफलता का माध्यम है, विकास के जरिये ही परिवर्तन लाइये: सीएम योगी

सोमवार को रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने आए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव व अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों के स्वागत व उनकी सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्हें बताया गया कि खिलाड़ियों के आगमन स्थलों पर हेल्प डेस्क सेवा के लिए वालंटियर्स की व्यवस्था पूरी कर ली गई।

आगमन स्थल से होटल, होटल से प्रतियोगिता स्थल आने-जाने के लिए परिवहन के साधनों का इंतजाम भी पूरा कर लिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने खेल मंत्री व एसीएस खेल को आश्वस्त किया कि प्रतिभागी खिलाड़ी अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगे।

Tags: gorakhpur newsKhelo India University Gamesup news
Previous Post

समयसीमा में उपभोक्ताओं को सेवा न मिलने पर क्षतिपूर्ति दिये जाने का प्राविधान: एके शर्मा

Next Post

तेजी से आगे बढ़ रहा है योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट संगम रोप-वे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

01/06/2026
Pratap Singh Baghel
उत्तर प्रदेश

प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा और अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा की कमान

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सुरक्षित बचपन और समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की यही है पहचान: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
Next Post
mahakumbh

तेजी से आगे बढ़ रहा है योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट संगम रोप-वे

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

केजरीवाल ने फिर शुरू की डोरस्टेप डिलीवरी योजना, 50 रुपये में उठाए सरकारी सेवाओं का फायदा

13/09/2020
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

लव मैरिज से नाराज ससुरालियों की हैवानियत, बहू के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

22/07/2022
bank closed

सात दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version