• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी से आगे बढ़ रहा है योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट संगम रोप-वे

Writer D by Writer D
23/05/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
mahakumbh

mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। कुम्भ नगरी प्रयागराज में महाकुम्भ (Mahakumbh) में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु रोप-वे (Rope-Way) का आनंद ले सकें इसके लिए योगी सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं ।  रोप-वे के निर्माण के पहले संगम से बनने वाले  रोप-वे के तीन रूट्स का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है ।  निर्माण करने वाली एजेंसी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण आगे की प्रक्रिया पूरा करने में जुट गई है । संगम के विमान मंडपम से इसके लिए तीन रूट्स संभावित हैं जिसकी  फिजीबिलिटी को लेकर सर्वे पूरा हो चुका है ।

तेजी से आगे बढ़ रहा है योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट संगम रोप-वे :

कुम्भ नगरी में 2025 में  आयोजित होने जा रहे कुम्भ (Mahakumbh)को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है । संगम में प्रस्तावित रोप-वे का  निर्माण इसी का हिस्सा है ।  कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत के बताते हैं कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में  रोप-वे निर्माण के लिए ₹150 करोड़ का प्रा‌वधान किया था।  जिसके उपरांत  संगम क्षेत्र में प्रस्तावित इस रोप-वे की फिजीबिलिटी रिपोर्ट केंद्र सरकार की एजेंसी “राइट्स” को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई  ।

एजेंसी “राइट्स” के विशेषज्ञ संगम आये और उन्होंने  नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों के साथ रोप-वे के प्रस्तावित रूटों  का सर्वे किया। इसमें तीन रूट का सर्वे हुआ जिसमे संगम के शंकर विमान मंडपम से उल्टा किला झूसी , उल्टा किला झूंसी से त्रिवेणी पुष्प अरैल  और त्रिवेणी पुष्प अरैल से  संगम के शंकर विमान मंडपम के रूट शामिल हैं ।

संगम में रोप-वे के प्रथम रूट के निर्माण पर बनी सहमति

पर्यटकों को  आसमान से  संगम  (Mahakumbh) का विहंगम दृश्य दिखाने के लिए प्रदेश सरकार ने संगम में रोप-वे निर्माण का संकल्प लिया है ।  इसके लिए संगम से इसके प्रस्तावित तीन रूट का सर्वे हुआ ।  प्रयागराज विकास प्राधिकरण के साथ इन सर्वे रिपोर्ट्स पर मंथन किया गया ।  प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नीरज गुप्ता बताते हैं कि मंथन के बाद सबसे पहले  संगम के शंकर विमान मंडपम  से अरैल के त्रिवेणी पुष्प तक रोप-वे के प्रथम रूट के निर्माण पर सहमति बन गई है।  इसके लिए 98  करोड़ की लागत आयेगी।  रोप-वे निर्माण की नोडल एजेंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के निर्देश पर एनएचएलएमएल को डीपीआर तैयार करने के साथ कार्यदायी एजेंसी तैनात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगम में रोप-वे निर्माण से महाकुंभ का विहंगम दृश्य आएगा सामने

संगम में रोप- वे  के निर्माण से  आने वाले महाकुंभ  (Mahakumbh) में श्रद्धालु और पर्यटक  केबल कार से संगम , अक्षय वट,  सरस्वती कूप के अलावा  सम्पूर्ण  कुंभ-मेला कुंभ मेला का नजारा देख सकेंगे । पहली बार साधु-संतों और सैलानियों के लिए केबल कार की सुविधाएं यहां मिलेगी । सरकार ने साफ कर दिया है कि इसमें बजट की कमी नही आने दी जाएगी ।

Tags: MahakumbhPrayagraj Newsup news
Previous Post

चंदन-तिलक लगाकर होगा खिलाड़ियों का अभिनंदन

Next Post

सीएम योगी पर लिखित ग्रंथ ‘लोक आराधना की अभिव्यक्ति’ का आज होगा विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी पर लिखित ग्रंथ 'लोक आराधना की अभिव्यक्ति' का आज होगा विमोचन

यह भी पढ़ें

पंडा, पुरोहितों के मान सम्मान का पूरा खयाल रखेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

02/11/2021
IRCTC site down

IRCTC की वेबसाइट ठप, नहीं हो रही तत्काल टिकटों की बुकिंग

26/12/2024
BJP

13 नगर निगमों में अपने दम पर पहली बार भाजपा का बोर्ड

17/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version