• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने आउटसोर्स कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग की

Writer D by Writer D
25/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) से गुरुवार को संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर आउटसोर्स कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के न्यूनतम वेतन पर विचार हेतु कमेटी गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को बनाया गया है।

विद्युत संविदा मज़दूर संगठन की ओर से ज्ञापन के जरिये विद्युत निगमों में कार्यरत आउट सोर्स आईटीआई पास ऑपरेटर, एसएसओ, लाइनमैन आदि कुशल कर्मचारियों को न्यूनतम 25 हज़ार रुपये एवं सीढ़ी ढोने आदि कार्यों को करने वाले अकुशल श्रमिकों को 22 हज़ार रुपये वेतन दिए जाने की मांग की गई है।

संगठन के मुख्य महामंत्री पुनीत राय ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा  (AK Sharma) , ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम देवराज, एमडी पावर कॉरपोरेशन पंकज कुमार और एमडी उत्पादन व पारेषण गुरुप्रसाद से मिलकर विद्युत लाइनों, सब स्टेशनों और विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ाये जाने के लिए वेतन कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र एवं मुख्य सचिव उप्र शासन को भेजने का अनुरोध किया है।

लगातार चौथे वर्ष बिजली बिल की दरों में नहीं हुई कोई वृद्धि: एके शर्मा

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं अध्यक्ष विद्युत मज़दूर संगठन उप्र विमल चन्द्र पांडेय ने बताया कि वर्तमान में विद्युत निगमों में कार्यरत आउट सोर्स आईटीआई पास कुशल कर्मियों को मात्र 10 हजार, नौ सौ रुपये और अकुशल कर्मियों को 8 हजार, आठ सौ रुपये का वेतन भुगतान हो रहा है। जो श्रमायुक्त कानपुर द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन प्रदेश के 74 लघु उद्योगों के कर्मचारियों के लिए अनुमन्य है।

पाण्डेय ने कहा कि ऊर्जा निगमों के सेवाओं में ख़तरनाक स्थितियों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों के वेतन की तुलना सिलाई और पार्लर तथा मोमबत्ती एवं फ़ाउण्डरी वर्क्स के कर्मचारियों से नहीं की जा सकती।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

भारत की नई ऊर्जा का प्रतिबिंब हैं गेम्स में आए खिलाड़ीः सीएम योगी

Next Post

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

नाथूराम गोडसे से बेहतर थे…, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया औरंगजेब का बखान

16/03/2025
IPL 2020

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल किया जारी

07/09/2020
Soya Chaap Curry

आज डिनर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया चाप की सब्जी

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version