• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेल्फी ले रहे साहब का डैम में गिरा महंगा फोन, तो पंप लगाकर बहा दिया लाखों लीटर पानी

Writer D by Writer D
26/05/2023
in छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Dam

pumped millions of water from dam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फूड ऑफिसर के मोबाइल को तालाब से बाहर निकालने के लिए डैम (Dam) को खाली कर दिया गया। सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। जिले के पखांजुर के खेरकट्टा परलकोट तालाब में फूड अधिकारी सवा लाख रुपए का फोन गिर गया। ये घटना सोमवार की है जिसके बाद फोन को निकालने के लिए शुरू हो गया अभियान, पहले गोताखोरों ने पानी में उतरकर फोन को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।

जिसके बाद पंप लगाकर तालाब के ओवर फ्लो टैंक (Dam) को खाली किया गया, तब जाकर गुरुवार सुबह फोन को निकाला गया। फूड ऑफिसर राजेश विश्वास को अपना फोन तो मिल गया, लेकिन तालाब में गिरे फोन को बाहर निकालने के लिए जो जतन किए गए हैं वो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

सेल्फी लेते समय गिरा डैम में फोन

मामला कुछ ऐसा है कि सोमवार को फूड ऑफिसर राजेश विश्वास अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने खेरकट्टा परलकोट तालाब गए थे। यहां राजेश तालाब के पास खड़े होकर सेल्फी क्लिक कर रहे थे तभी ऑफिसर साहब का महंगा फोन तालाब के ओवर फ्लो होकर जमा हुए पानी में गिर गया। पानी लगभग 15 फीट तक भरा हुआ था। इस के बाद शुरू हुआ अधिकारी का फोन जलाशय से निकालने का अभियान। जो पूरे 3 दिन तक चला।

यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई में दबोचा

फोन निकालने के लिए पहले गोताखोर की टीम को लगाया गया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो 30 एचपी के पंप से पानी निकाला गया और कल सुबह फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का फोन पानी से बाहर निकाला गया।

पानी यूज नहीं होता इसलिए खाली किया गया

इस मामले में फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास ने कहा कि मेरा फोन सेल्फी लेते समय तालाब में गिर गया था। गोताखोरों के काफी कोशिश के बाद भी फोन नहीं मिला। जिसके बाद जल संसाधन के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया यह पानी यूज नहीं होता, इसलिए 5 फीट पानी को बाहर निकाला गया। जिसके बाद फोन मिल गया। वहीं जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि परमिशन सिर्फ मौखिक तौर पर दी गई थी, लेकिन अब तक 10 फीट तक पानी खाली कर दिया गया है।

Tags: Chattisgarh NewsDamdam waterNational news
Previous Post

यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई में दबोचा

Next Post

360 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन, SC ने दी अंतरिम जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

नई दिल्ली

मुस्लिम समाज मनाएगा PM मोदी का जन्मदिन, कुरान ख्वानी से दरगाहों पर चिरागान तक

17/09/2026
Main Slider

140 विद्यार्थियों से संवाद करेंगे CM धामी, विकसित उत्तराखंड पर जानेंगे युवाओं का विजन

17/09/2026
उत्तराखंड

मेहनत का कोई विकल्प नहीं, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: मुख्य सचिव

17/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
Next Post
Satyendar Jain

360 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन, SC ने दी अंतरिम जमानत

यह भी पढ़ें

diet

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, तो इसे शामिल करें अपनी डाइट में

19/10/2021
Disabilities

214 श्रवण बाधित बच्चों की योगी सरकार ने कराई कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी

04/06/2025
IED Blast

ब्लास्ट में एक व्यक्ति के हाथ-पैर उड़े, बम प्लांट करते समय हुआ हादसा

27/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version