• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंडित जी ने करवाई ऑनलाइन शादी, फीस में मिले 5100 अमेरिकी डॉलर

Writer D by Writer D
26/05/2023
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
Online Marriage

Online Marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में बैठे एक पंडित जी ने अमेरिका में मौजूद दूल्हा-दुल्हन की ऑनलाइन शादी (Online Marriage) करवाई। 21 मई को हुई इस शादी (Online Marriage) में वर-वधू और घराती-बाराती अमेरिका से ऑनलाइन जुड़े थे। इस दौरान जोड़े ने पंडित जी के बताए सभी संस्कार पूरे किए और रस्में निभाईं। फिर पंडित जी ने मंत्र पढ़ते हुए ही हिंदू विधि-विधान से उनके सात फेरे पूरे करवाए।

दरअसल, सिवनी के बारापत्थर निवासी सुनील उपाध्याय के बेटे देवांश उपाध्याय अमेरिका में नौकरी करते हैं। विदेश में ही उनकी मुलाकात पुणे की रहने वाली सुप्रिया से हुई और दोनों ने शादी (Online Marriage) करने का फैसला कर लिया। लेकिन काम की व्यस्तता के चलते दोनों भारत आने में असमर्थ थे।

इसके बाद देवांश ने सिवनी में अपने परिजनों से बातचीत की। बच्चों की परेशानी देख घरवालों ने सिवनी के 67 वर्षीय पंडित राजेंद्र पांडे से मिलकर शादी की तिथि तय करवाई। उन्होंने पंडित जी से ऑनलाइन जुड़कर शादी (Online Marriage) कराने की बात कही।

लंबे समय तक जीवनसाथ को यौन संबंध बनाने की अनुमति न देना क्रूरता, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

इसके बाद उपाध्याय परिवार अमेरिका पहुंच गया और वहां शादी की तैयारियां हुईं। विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराने सिवनी में मौजूद पंडित राजेंद्र पांडे से संपर्क किया गया। फिर बीती 21 मई को ही पंडित जी ने ऑनलाइन जुड़कर देवांश और सुप्रिया का विवाह संपन्न करवा दिया।

इस विवाह संस्कार को पूरा करने के लिए पंडित जी को 5100 अमेरकी डॉलर की दक्षिणा मिली। भारतीय रुपये में यह करीब 4 लाख 20 हज़ार होती है।

पंडित जी राजेंद्र पांडे ने बताया कि अमेरिका में ऑनलाइन विवाह (Online Marriage) कराने का यह उनका पहला अनुभव था। हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। वर देवांश सिवनी के हैं और वधू पुणे की रहने वाली है। दोनों अमेरिका में रहते हैं।

Tags: madhya pradesh nwsmp newsNational newsonline marriagesivani news
Previous Post

लंबे समय तक जीवनसाथ को यौन संबंध बनाने की अनुमति न देना क्रूरता, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Next Post

आंधी-तूफान ने जमकर बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत सहित दर्जनों जख्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Haryana-Rajasthan water agreement
राष्ट्रीय

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Nitin Gadkari
राजनीति

गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

29/06/2026
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot met CM Vishnudev Sai.
राजनीति

मुख्यमंत्री साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

29/06/2026
Next Post
Storm

आंधी-तूफान ने जमकर बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत सहित दर्जनों जख्मी

यह भी पढ़ें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

06/08/2021

67 वर्षीय बुजुर्ग ने की 19 साल की युवती से किया निकाह, HC में लगाई सुरक्षा की गुहार

04/08/2021
Arrested

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version