• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मी की छुट्टियों को बनाएं स्पेशल, ऐसे करें प्लानिंग

Writer D by Writer D
06/06/2026
in फैशन/शैली
0
School

School

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों की छुट्टियां (Summer Holidays) हमेशा से ही बचपन की यादों को तरोताजा कर देती हैं। पहले के दिनों में बच्चे अपनी दादी-नानी के घर जाकर इस समय बिताना पसंद करते हैं। लेकिन इस बदलते दौर में इसके साथ बच्चे इस समय का सही उपयोग भी करना चाहते हैं। आजकल इन दिनों को बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। ऐसे में आप चाहे तो अपने बच्चों की छुट्टियों की इस तरह प्लानिंग कर सकते हैं जो उनके लिए स्पेशल हो और वह कोई नई चीज भी सीखें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जिनसे बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays)  न सिर्फ क्रिएटिव होगी, बल्कि वे खेल-खेल में कई जरूरी चीजें भी सही उम्र में सीख लेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…

थिएटर कराएं ज्वाइन

अगर आपके बच्चे को थिएटर में दिलचस्पी है तो आपको थिएटर का क्लास उन्हें ज्वाइन करवा देना चाहिए। थिएटर एक ऐसी कला है, जिससे बच्चा भावनात्मक रूप से भी काफी मजबूत होता है। ऐसे में बच्चों की छुट्टियों को स्पेशल बनाएं रखने के लिए उनकी पसंद की चीजें उन्हें करने दें।

एक्सरसाइज के लिए करें प्रेरित

कोरोना जैसी कई बीमारियां हैं जो अपने पैर पसार रही हैं जिनसे बचने के लिए बच्चों का मेटाबोलिज्म बेहतर होना जरूरी हैं। ऐसी बिमारियों से लड़ने के लिए बच्चों की इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप बच्चे को समर वेकेशन में एक्सरसाइज या योगा क्लासेस दिलवा सकते हैं।

परिवार के साथ बिताएं समय

गर्मियों की छुट्टियों (Summer Holidays) का समय परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का होता है। अगर आप अपने समर गोल्स यानी प्राथमिकता पहले से ही सेट कर लेंगे, तो आपको काफी आसानी होगी। इसमें परिवार और बच्चों को लेकर कब यात्राएं करना है, जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। अगर साथ में बच्चे हैं, तो कुछ भी ओवर शेड्यूल ना करें। डाउनटाइम और फ्री प्ले के ऑप्शन होंगे, तो बच्चों को काफी मजा आयेगा और वह स्ट्रेस फ्री रह पायेंगे।

कराएं किचन गार्डनिंग

अगर आप बच्चे को कहीं बाहर क्लासेज के लिए नहीं भेज पा रहे हैं, तो घर पर ही किचन गार्डनिंग सिखा सकते हैं। गार्डनिंग करने से बच्चे को यह पता चलता है कि हम जो भी खाते हैं, वह कितनी मेहनत के बाद हमारी प्लेट तक आता है। इसके लिए आप उन्हें हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर आदि उगाना सिखा सकते हैं। ये उनके लिए मजेदार भी होगा।

स्विमिंग के लिए करें तैयार

सभी के घर में स्विमिंग पूल नहीं होता है। ऐसे में अगर आप कहीं वेकेशन पर नहीं जा रही हैं तो बच्चों को स्विमिंग जरूर सीखाएं। ऐसे में अगर आपके घर के आस-पास में कोई भी स्विमिंग क्लास होती हैं तो आपको उनका नाम वहां लिखवाना चाहिए। ऐसे में वह एंजॉय भी करेंगे और स्विमिंग भी सीख लेगें।

नई लैंग्वेज सिखाएं

आजकल हिंदी और इंग्लिश के अलावा और भी कई भाषाएं इंडिया में पॉपुलर हो रही हैं। कोई नई या अलग भाषा सीखने का फायदा बच्चे को आगे चलकर अपने करियर में भी हो सकता है। कोई नई लैंग्वेज सीखने का बेस्ट या गलत समय नहीं होता है। नई लैंग्वेज सीखने से आपको जॉब के इंटरव्यू में मदद मिलेगी, आप किसी नई संस्कृति को जान पाएंगे और कभी-कभी ट्रैवल करने पर भी इसका फायदा हो सकता है। जब आपकी कई भाषाओं पर पकड़ होती है, तो इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

समर कैंप में डाले

गर्मी की छुट्टियों (Summer Holidays) में जगह-जगह समर कैंप का आयोजन होता है। बच्चों को बहुत सारी मस्ती और लर्निंग एक्टिविटी के लिए आप किसी समर कैंप में उन्हें डाल सकते हैं। ये कैंप एक हफ्ते से लेकर 15 दिन की एक्टिविटी तक के होते हैं, जहां आपका बच्चा काफी लुत्फ उठा सकता है।

Tags: creative summer crafts for childrendiy summer projects for childreneducational summer programs for kidsexciting summer adventures for kidsfamily-friendly summer activities for kidsfun summer activities for childrenindoor activities for kids during summernature-based summer activities for kidsoutdoor summer activities for kidssummer art and craft ideas for childrensummer camp activities for kidssummer holiday activities for kidssummer reading programs for kidssummer sports and games for childrenwater activities for kids in summer
Previous Post

फटी एड़ियों पर अपनाएं ये बेहतरीन उपाय

Next Post

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Hair Mask
फैशन/शैली

बालों बनेंगे मजबूत, इस्तेमाल करें ये मास्क

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Home
धर्म

आपकी ये आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

23/08/2026
Next Post
Fengshui

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

UP Budget

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट किसानों के लिए ‘अमृत’

22/02/2023
1912 helpline number

1912 हेल्पलाइन नंबर पर बिजली चोरी की शिकायत, मुकदमा दर्ज

05/05/2021
mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, ED ने दिल्ली, लखनऊ, समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी

18/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version