• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक और स्कूटी की भीषण टककर, दो की मौत

Writer D by Writer D
30/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर कुआंनो पुल के पास सोमवार की आधी रात बाइक व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत (Collision) में चचेरे भाइयों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर कलां गांव निवासी सुमित गुप्ता (23) अपने चचेरे भाइयों उदय भान (13), दीपक (11) व चाचा अर्जुन (48) के साथ एक ही स्कूटी से बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

जहां से आधी रात सभी स्कूटी से ही अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर कुआंनो पुल के पास सामने से आ रहे बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गनवरिया गांव निवासी बाइक सवार छोटू (20), देवा (17) व रागिनी (12) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसे हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

। आधी रात हादसा होने पर तकरीबन तीस मिनट तक सभी कुआंनो पुल के पास ही तड़पते रहे। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब लोगों को तड़पते देखा तो यूपी 112 पर सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया।

खरगूपुर थाना अंतर्गत जानकीनगर चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल बलरामपुर में सुमित गुप्ता उसके चचेरे भाई दीपक व छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि स्कूटी व बाइकसवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी। जिससे सिर में गहरी चोट लगने से तीन लोगों की मौत हुई है।

Tags: accident newsgonda news
Previous Post

पीएम आवास में यहां के PM के बेटे ने की पार्टी, तस्वीरें वायरल हुईं तो छिन गया पद

Next Post

शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है: योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
CM Yogi met a group of students from Kerala and Lakshdeep

शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है: योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

tulsi vivah

जानें तुलसी विवाह कब है? मुहूर्त, विवाह विधि और कथा

22/11/2020
Ajay to Yogi Adityanath

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में लॉन्च होते साथ ही छा गई ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

08/08/2023
cm yogi

हमें सभी परिस्थितियों के लिये तैयार रहना होगा : योगी

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version