• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में लॉन्च होते साथ ही छा गई ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

Writer D by Writer D
08/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ajay to Yogi Adityanath

Ajay to Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता केवल उत्तर क्षेत्र के राज्यों तक सीमित है, बल्कि दक्षिण भारत में भी जनमानस के बीच व्यापक स्तर पर उनकी लोकप्रियता व्याप्त है। उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिख रहे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के गुड गवर्नेंस के प्रति समर्पण और बेबाक अंदाज का न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में डंका बज रहा है। यही कारण है कि चाहें उत्तर हो या दक्षिण, सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़ी कोई भी बात कभी भी सोशल मीडिया ट्रेंड बन जाती है। मंगलवार को इस बात की बानगी तब देखने को मिली जब तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में योगी के जीवन संघर्ष पर आधारित ग्राफिक्स बेस्ड नॉवेल ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ (Ajay to Yogi Adityanath) को लॉन्च करते ही इससे संबंधित हैशटैग्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। इसी से जुड़ा एक हैशटैग #YogiBookRocksHyderabad ट्विटर के इंडिया ट्रेंड्स में लगातार दिन भर टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के खैरताबाद स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के सभागार में मंगलवार सुबह बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और बीजेपी की स्पोक्सपर्सन शाजिया इल्मी की उपस्थिति में योगी के जीवन संघर्ष पर आधारित ग्राफिक्स बेस्ड नॉवेल ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ को दक्षिण भारत के लिए लॉन्च किया गया और देखते ही देखते इससे जुड़े हैशटैग्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

युवा पाठकों को ध्यान में रखकर लिखी गई है बुक

योगी (CM Yogi) पर दो बेस्टसेलर उपन्यास लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता ने युवा पाठकों को ध्यान में रखकर इस ग्राफिक्स बेस्ड नॉवेल – “अजय टू योगी आदित्यनाथ” (Ajay to Yogi Adityanath) की रचना की है। योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर 5 जून को उत्तर प्रदेश के 51+ स्कूलों में यह ग्राफिकल उपन्यास लॉन्च किया गया था जिसके बाद से ही यह उपन्यास ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर भी बेस्टसेलर केटेगरी में शोकेस हो रहा है और लॉन्च होते साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी इस पुस्तक में शामिल होकर कीर्तिमान बनाया था। उस रिकॉर्ड लॉन्चिंग सेरेमनी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 51+ स्कूलों में 5000 से अधिक बच्चे भी शामिल थे। यह पहली बार था कि बच्चों के लिए किसी पुस्तक को कई स्थानों पर एक साथ इतने अधिक प्रतिभागियों द्वारा लॉन्च किया गया। यही कारण है कि इस लॉन्चिंग सेरेमनी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बना ली थी।

उप्र विधानसभा में पेश हुई मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट, 1980 में हुआ था दंगा

उल्लेखनीय है कि ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ (Ajay to Yogi Adityanath) दरअसल छह अन्य भाई-बहनों के साथ उत्तराखंड के भीतरी इलाकों में पैदा हुए एक युवा लड़के अजय सिंह बिष्ट की यात्रा है जिन्होंने गोरखनाथ मठ के महंत और फिर भारतीय संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य व भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की यात्रा तय की।

‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ (Ajay to Yogi Adityanath) युवा पाठकों में धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के गुणों को विकसित कर उनके भविष्य को प्रबल बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Tags: Ajay to Yogi Adityanathcm yogiLucknow NewsYogi Adityanath
Previous Post

किसानों की फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार का संकट नहीं आयेगा: एके शर्मा

Next Post

गिरते भूजल के प्रति सतर्क और सजग है योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Ground Water

गिरते भूजल के प्रति सतर्क और सजग है योगी सरकार

यह भी पढ़ें

chintan shivir

नौकरशाही में नई ऊर्जा का संचार कर गया 3 दिनी चिंतन शिविर

25/11/2022

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
Parliament

राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version