• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इकाना होर्डिंग हादसे के बाद नगर निगम सख्त, अवैध होर्डिंग के खिलाफ तेज हुआ अभियान

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Hoarding

Hoarding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के शहरी सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले शहीद पथ रोड स्थित इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) के पास एक दिन पूर्व हुए होर्डिंग (Hoarding)  हादसे के बाद मंगलवार को जाकर नगर निगम प्रशासन की नींद खुली है।

बता दें कि उक्त घटना में एक मां और उसकी बेटी की असमय मौत हो गई ,जिसको लेकर तमाम सवाल खड़े हो गये कि आखिर शहरी सीमा के अंदर नगर निगम की अनुमति से जो भी होर्डिंग (Hoarding) आदि लगे हैं, उनकी नींव कितनी ठीक है या फिर हाल के दिनों में इन चीजों की चेकिंग करायी गई की नहीं।

बहरहाल, देर से ही सही अब जाकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेश पर आज संबंधित अफसरों की टीम सक्रिय हुई है। वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों द्वारा अवैध प्रचार सामग्री को हटवाए जाने का अभियान वृहद रूप से निरंतर चलाया जाता है। अवैध प्रचार सामग्री हटाने तथा कमजोर/अवैध विज्ञापन स्ट्रक्चर जैसे यूनीपोल व होर्डिंग इत्यादि की जांच कराए जाने की कार्रवाई तेजी के साथ शुरू की गई। इस क्रम में सबसे पहले लोहिया पथ पर कमजोर हालात में पाए गए दो यूनिपोल हटाने की कार्रवाई की गई।

स्पेशल बच्चों के लिए विद्यालयों में लगेगा स्पेशल मेडिकल एसेसमेंट कैंप

विभिन्न स्थलों से 10 यूनिपोल से फ्लैक्स हटवाए गए। वहीं 525 विज्ञापन पटों को सक्षम स्तर से मजबूती प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने के लिये नोटिस निर्गत की गयी है जिसमें से लगभग 200 विज्ञापन पटों के प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत किये जा चुके हैं, शेष विज्ञापन स्ट्रक्चरों को नोटिस प्रेषित की जा रही है।

वहीं यह भी बताया गया कि गत दिवस को इकाना स्टेडियम परिसर के अंदर मेसर्स ओरिजन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगायी गयी लगी होर्डिंग (Hoarding) के संबंध में अनुबंधनामा एवं मजबूती प्रमाण पत्र प्रस्तुत न किये जाने के कारण संबंधित एजेंसी को काली सूची में डाले जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Lucknow Newsnagar nigam
Previous Post

स्पेशल बच्चों के लिए विद्यालयों में लगेगा स्पेशल मेडिकल एसेसमेंट कैंप

Next Post

जिले में 3 और मंडल में 7 साल पूरे कर चुके अफसर जाएंगे बाहर, योगी सरकार ने नई स्थानांतरण नीति को दी मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
New Transfer Policy

जिले में 3 और मंडल में 7 साल पूरे कर चुके अफसर जाएंगे बाहर, योगी सरकार ने नई स्थानांतरण नीति को दी मंजूरी

यह भी पढ़ें

बिहार कांग्रेस में घमासान, पार्टी के विधायकों के टूटने का दावा

06/01/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में बुधवार को पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

25/10/2023
Vaishakh Purnima

आज से शुरू होगा वैशाख माह, जानें इसका महत्व और इससे जुड़ी मान्यताएं

13/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version