• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने देंगे: सीएम धामी

Writer D by Writer D
10/06/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को सत्यापन अभियान को कड़ाई और तेजी के साथ चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहे और यदि कोई संदिग्ध पकड़ में आए तो उसकी जांच करके सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं।

इसकी वजह के सवाल पर सीएम (CM Dhami)  ने कहा, धर्मांतरण कानून लाने के बाद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। राज्य में किसी भी तरह के संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान दोबारा चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद सरीखे मामलों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाए और सख्त कार्रवाई हो।

जागरूकता बढ़ी, प्रभावित परिवार विरोध में आए

सीएम (CM Dhami)  ने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर राज्य के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यह देखने में आया जिन परिवारों में ऐसी घटनाएं हुईं, उन्होंने आगे आकर इसका प्रतिकार करना शुरू किया। सरकार सख्ती से काम करेगी और ऐसी घटनाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी।

सरकारी भूमि पर प्रतीक स्थल का खेल अब नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बेहद गंभीर विषय है। कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम बार-बार कह चुके हैं कि लंबे समय से काबिज पुरानी बसावटों, खत्तों आदि को नियमित करने के लिए कैबिनेट की एक कमेटी बनाई गई है। लेकिन जिनके कारण डेमोग्राफी बदली है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकारी भूमि को प्रतीक स्थल के नाम पर कब्जाने का खेल नहीं चलेगा।

उत्तराखंड में लोग भाईचारे से रहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां होंगी। ऐसे मामलों में सरकार बेहद सख्ती से कार्रवाई करेगी। संदिग्धों को अब हर प्रकार की जांच से गुजरना होगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (CM Dhami) 

कुछ लोग योजनाबद्ध ढंग से ऐसा एजेंडा चला रहे हैं। उत्तराखंड की धरती पर ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बच्चों को वीडियो गेम के माध्यम से धर्मांतरण के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा देश भर में हो रहा है और इससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। – प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री

रिजर्व बैंक में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

लैंड जिहाद के खिलाफ मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हिम्मत दिखाई। मुझे लगता है कि उससे घबराकर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सुनियोजित साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। देवभूमि में लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार सख्त कदम उठाएगी। – गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

Tags: cm dhamiLove JihadNational newsUttarakhand News
Previous Post

रिजर्व बैंक में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Next Post

Aadhaar Card अपडेट करवाने का एक और मौका, सरकार ने बढ़ाया इतने दिन का समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Aadhaar Card

Aadhaar Card अपडेट करवाने का एक और मौका, सरकार ने बढ़ाया इतने दिन का समय

यह भी पढ़ें

Horoscope

इन राशि वालों के लिए बेहद खास है अगस्त का महीना, धन वृद्धि में हो सकता है इजाफा

29/07/2021
Kangana Ranaut

कंगना रनौत को बर्थडे पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में किया विश

23/03/2021
overdraft facility

कोरोना संकट में पैसों की जरूरत पूरा करने के लिए बैंकों ने ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version