• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता रिकॉर्डतोड़ 23वां ग्रैंड स्लैम

Writer D by Writer D
11/06/2023
in Main Slider, खेल
0
Novak Djokovic

Novak Djokovic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पैरिस। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक ‘नोले’ जोकोविच (Novak Djokovic) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाते हुए फ्रेंच ओपन के फाइनल में रविवार को नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर अपने करियर का 23वां ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) खिताब जीत लिया।

टेनिस के इतिहास में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच ने कोर्ट फिलिप चैट्रियर पर खेले गये मुकाबले में रूड को 7-6(1), 6-3, 7-5 से मात दी।

अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की उम्मीद के साथ कोर्ट पर उतरे रूड ने मुकाबले की ज़ोरदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन जोकोविच ने शानदार वापसी की और 4-4 पर स्कोर बराबर कर दिया। रूड एक बार फिर 6-4 से आगे निकले, लेकिन जोकोविच ने वापसी की और टाइब्रेकर 7-1 से जीतकर पहला सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में जोकोविच (Novak Djokovic) अपने नॉर्वीजियन प्रतिद्वंदी पर हावी रहे और मात्र 43 मिनट में यह सेट 6-3 से जीत लिया। रूड जब हार की कगार पर खड़े थे तब उन्होंने संभवतः अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेनिस का प्रदर्शन किया।

भाजपा सरकार में दस गुना बढ़ा है भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

रूड ने तीसरे सेट की शुरुआत 2-1 की बढ़त लेकर की। जब भी जोकोविच एक पॉइंट अपने पक्ष में करते, रूड एक पॉइंट की बढ़त बना लेते। रूड जब 5-4 की बढ़त बनाकर सेट जीतने वाले थे तब सर्बियाई दिग्गज ने दबाव में खेलने की अपनी प्रतिभा ज़ाहिर की। अभी तक डिफेंस पर निर्भर रहे जोकोविच ने अपनी सर्विस पर स्कोर 5-5 से बराबर किया। आखिरी पॉइंट के लिये लड़ते हुए रूड जोकोविच के सामने पस्त हो गये। जोकोविच जब आखिरी गेम में 40-0 से आगे थे तब रूड उनके बैकहैंड शॉट का जवाब नहीं दे सके और जीत के साथ भावुक जोकोविच पैरिस की लाल बजरी पर लेट गये।

यह न सिर्फ जोकोविच का 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, बल्कि रोलां गैरो में भी उन्होंने तीसरी बार चैंपियनशिप जीती है। जोकोविच चारों ग्रैंड स्लैम कम से कम तीन बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और इस ऐतिहासिक विजय के साथ उन्होंने विश्व रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर

नोवाक जोकोविच: 23
राफेल नडाल: 22
रोजर फेडरर: 20

जोकोविच (Novak Djokovic) के ग्रैंड स्लैम टाइटल

ऑस्ट्रेलियन ओपन: 10
फ्रेंच ओपन: 3
विम्बलडन: 7
यूएस ओपन: 3

Tags: french open 2023Grand SlamNovak djokovicsports newssports news in hindi
Previous Post

भाजपा सरकार में दस गुना बढ़ा है भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

Next Post

G-20 देशों के विदेशी मेहमानों का काशी में भव्य स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
Next Post
G-20

G-20 देशों के विदेशी मेहमानों का काशी में भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें

Arrested

अवैध शराब के 20 कारोबारी गिरफ्तार

01/01/2024
जलसमाधि लेने निकले राम भक्त आजम खान

साधू भेष में जलसमाधि लेने निकले राम भक्त आजम खान, पुलिस ने लखनऊ में रोका

05/08/2020
Lalu Yadav

‘नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं…,’ लालू का विवादित बयान

29/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version