• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, पत्थर का बड़ा हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परिसर में निर्माण कार्य के दौरान पत्थर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है।

अब ये पहली बार नहीं है जब काशी विश्वानाथ कॉरिडोर में यूं हादसा हुआ है। कुछ महीने पहले दो मजदूरों की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। वो मजदूर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य में ही लगे हुए थे। वो पास में ही एक दो मंजिला इमारत में रह रहे थे। लेकिन एक दिन वो इमारत ढह गई। उस वजह से 2 मजदूर ने जान गंवाई और सात घायल हो गए थे। इसके बाद जून में भी नीलकंठ स्थित एक मकान ढह गया था। उस हादसे में एक मजदूर ने अपनी जान से हाथ धोया था।

अब उन दो हादसों के बाद शनिवार को परिसर निर्माण के दौरान भी बड़ी दुर्घटना हो ली है. अब वो पत्थर कैसे गिरा, ये कोई लापरवाही रही या फिर कोई और वजह, ये सब अभी साफ नहीं हुआ है। लेकिन समय रहते घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया और उनका इलाज जारी है।

योगी के मंत्री की फिसली जुबान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बताया BSP का आयोजन

जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 55 हजार स्क्वायर मीटर में बन रहे इस कॉरिडोर को भव्य स्वरूप देने का काम लगातार जारी है। इसमें कुल 24 भवन बनाने की तैयारी है। यह पूरा प्रोजेक्ट 339 करोड़ का है जिसमें ज्यादातर सिविल वर्क कंप्लीट किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर या विश्वनाथ धाम उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इसी वर्ष 15 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में ये भी कयास लग रहे हैं कि राम मंदिर के निर्माण से पहले भक्तों को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार मिल जाएगा।

Tags: accident newscrime newsup newsvaranasi newsVishwanath Dham corridor
Previous Post

योगी के मंत्री की फिसली जुबान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बताया BSP का आयोजन

Next Post

इस जिले में डेंगू-वायरल बुखार का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों सहित 20 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Dengue

इस जिले में डेंगू-वायरल बुखार का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों सहित 20 की मौत

यह भी पढ़ें

Deepotsav

त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप संवर रही धर्मनगरी अयोध्या

09/11/2023
durgamati

भूमि पेडनेकर की हॉरर फिल्म दुर्गामती का ट्रेलर जारी

25/11/2020
Fraudster arrested

जमीन की खरीद-फरोख्त में जालसाजी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version