• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योगीराज’ में बाबू के हौसले बुलंद, BJP MLA से शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए मांगी रिश्वत

Writer D by Writer D
13/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Pradeep Chaudhary

Pradeep Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी  की योगी सरकार (Yogi Government) भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का लाख प्रयास करे, लेकिन ‘बाबू राज’ सरकार की उम्मीदों पर पानी फेरता ही नजर आ रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं। इसके ताजा शिकार बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी (Pradeep Chowdhary) हुए हैं।

सत्ताधारी दल का विधायक होने के बावजूद उनको शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण (Arms License Renewal) के लिए रिश्वत देनी पड़ी। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह (Ghaziabad DM RK Singh) को पत्र लिखकर उन्होंने बताया है कि तीन लाइसेंस के नवीनीकरण (License Renewal) के लिए शस्त्र लिपिक (असलहा बाबू ) ने 35,500 रिश्वत में लिए। उन्होंने उसे अपना परिचय भी दिया। इस पर भी उसने उनकी एक न सुनी। उसके दुस्साहस की हद तो तब हो गई जब उसने बेखौफ अंदाज में इतना तक कह दिया कि बिना सुविधा शुल्क (Convenience Fee) दिए कोई काम नहीं होगा। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक का परिवार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहता है। उनके और परिजनों के शस्त्र लाइसेंस भी गाजियाबाद से ही बने हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी पिस्टल, रायफल और भाई जीत पाल की पिस्टल के लाइसेंस का नवीनीकरण कराना था। इसका कुल शुल्क 12, 500 रुपये है लेकिन असलाह बाबू ने उनसे 48,000 रुपये मांगे।

नितीश कुमार को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

असलहा बाबू ने कहा कि जितनी रकम मांगी जा रही है, उतनी ही देनी होगी। मजबूरी में उन्हें पूरी रकम देनी पड़ी। उन्होंने 15 अप्रैल को इसकी शिकायत कर दी थी। डीएम का कहना है कि शिकायत मिलते ही जांच सीडीओ को सौंप दी गई है। उधर, असलाह बाबू शैलेष गुप्ता का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण से संबंधी कार्य कई दफ्तर में होता है। विधायक से रिश्वत किसी और ने ली होगी। विधायक उनके पास आए ही नहीं।

कार्रवाई न हुई तो सदन में उठेगा मामला

विधायक का कहना है कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उसके बावजूद कुछ कर्मचारी और अधिकारी सरकार की छवि खराब करने के लिए इस तरह के कार्य कर रहे हैं। बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में मैं किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं कर सकता? इस मामले में कड़ी जांच होनी चाहिए। अगर पारदर्शी तरीके से जांच नहीं हुई तो मैं इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाऊंगा।

डीएम को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि असलहा बाबू के बयान लिए गए हैं। चालान रिपोर्ट भी मांगी गई थी जो 12500 की है। गन हाउस संचालक के भी बयान लिखित में लिए गए हैं उन्होंने बयान दिया है कि इस मामले में कुछ गलतफहमी हुई है। राशि उनके पास रखी हुई है वह जल्द ही विधायक को सौंप दी जाएगी। जांच अभी चल रही है जल्द जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

Tags: Arms License Renewalbulandshehr newsPradeep ChaudharyYogi News
Previous Post

CUET PG एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Next Post

मां की ख़्वाहिश को सीएम योगी ने की पूरी, बच्ची को कराया अन्नप्राशासन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
CM Yogi

मां की ख़्वाहिश को सीएम योगी ने की पूरी, बच्ची को कराया अन्नप्राशासन

यह भी पढ़ें

Corona

देश में पैर पसार रहा है कोरोना, लखनऊ समेत इन शहरों में मिले संक्रमित मरीज

22/12/2023
Anandiben Patel

कृषि और पशुधन एक ही सिक्के के दो पहलू : आनंदी बेन पटेल

22/02/2022
carryminati

यू-ट्यूबर कैरी मिनाटी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस के पास पहुंची शिकायत

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version