• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे प्राथमिक विद्यालयों के छात्र

Writer D by Writer D
14/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yoga Day

Yoga Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समर वेकेशन के बीच 21 जून को खासतौर पर योग दिवस (Yoga Day)  के लिए प्रदेश भर के स्कूल खोले जाएंगे और यहां बच्चे न सिर्फ योगाभ्यास करेंगे, बल्कि उन्हें मिष्ठान, फल एवं शुद्ध पेयजल का भी वितरण किया जाएगा।

यही नहीं, इस दिन बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा और इनमें टॉप-3 पर रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। योग दिवस (Yoga Day) से एक दिन पूर्व 20 जून को विद्यालय में साफ सफाई कराई जाएगी। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार (Yogi Government) ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की है। इसी क्रम में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह (Yoga Week) मनाने का निर्णय लिया गया है।

समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे शामिल

मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में उपस्थित छात्रों के मध्य मिष्ठान तथा खीर, हलवा आदि, फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि योग दिवस को लेकर शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा जारी निर्देशों का भी अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से दिए गए निर्देशों में प्रदेश के समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को योग गतिविधियों में शामिल होने को कहा गया है।

एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज

निर्देशों के अनुसार, 20 जून को सभी जनपदों के समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं बच्चों को प्राणायाम, आसन, ब्रीथिंग अभ्यास, योग से होने वाले लाभों के संबंध में जागरूक करने के साथ ही समस्त समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक नोडल के रूप में कार्य करेंगे।

शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

21 जून को समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं बच्चों को प्राणायाम, सूर्यनमस्कार एवं ब्रीथिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच आसन, प्राणायाम और ध्यान जैसी योग क्रियाओं का आयोजन होगा।

यही नहीं, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर पोस्टर, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Tags: international yoga dayinternational yoga day 2023Lucknow Newsup newsyoga weekYogi Government
Previous Post

एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज

Next Post

भीषण गर्मी में 28 हजार मेगावाट के करीब विद्युत आपूर्ति कर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

The Yogi government is giving a new direction to women's empowerment.
उत्तर प्रदेश

संवाद के जरिये योगी सरकार नारी सशक्तीकरण को दे रही नई दिशा

31/08/2026
Urban sanitation gains momentum under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शहरी स्वच्छता को मिली रफ्तार, अब तक बनाए गए 9 लाख से अधिक घरेलू शौचालय

31/08/2026
Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Next Post
Electricity

भीषण गर्मी में 28 हजार मेगावाट के करीब विद्युत आपूर्ति कर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

Youth Congress district head murder

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर की हत्या

18/02/2021
fire in train

ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पांच बोगियां

19/02/2022
meesha-ali zafar

सिंगर मीशा शफी को तीन साल की सजा, अली जफर पर लगाया था शोषण का आरोप

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version