• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्य: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाये रखने की अपील करते हुये गुरूवार को कहा कि बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाने के लिहाज से यह चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य तय करेंगे।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी तादाद में आये सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। कार्यकर्ता इस बार चूक न करें। बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा चुनाव बहुत ही गंभीरता से लड़ना और जीतना है। 2024 में होने वाले चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य भी तय करने वाले साबित होंगे। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को पराजित कर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी।

उन्होने कहा कि सपा के पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। समाजवादी सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे वही “समाजवादी माडल” है जिससे लोक कल्याणकारी राज्य का निर्माण होता है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही उसके सपनों को पूरा करने की क्षमता पर भरोसा रखती है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav)  ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुटता, निष्ठा और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के काम में अभी से जुट जांए। उन्होने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की सरकार बनाना चाहती थी, उसने समाजवादी सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों को जमकर वोट किया था लेकिन भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग, झूठ, छल और बल से परिणाम को प्रभावित किया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी सरकार की विकास योजनाएं ही आज दिखाई दे रही है और उनसे जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने तो समस्याएं ही समस्याएं पैदा की है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, मजदूर सभी जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने छह साल में जनहित की कोई योजना नहीं चलाई है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। मरीजो को अस्पतालों में सामान्य इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही है। चारों तरफ अराजकता है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संकल्पित है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

संवाद स्थापित करने को निजी तौर पर भी जुटें विधायक: सीएम धामी

Next Post

सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
kanwariyas

सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी की मौत

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के दूसरे चरण में 356 नए बच्चों को खाते में भेजी गई राशि

16/08/2021
White Tiger

बाघ के दो शावकों को बाड़े में छोड़ा गया, अवनी और व्योम रखा गया नाम

20/04/2023
CM Dhami

देवभूमि से अयोध्या सहित चार शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version