• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन, पावर कॉरपोरेशन का तोहफा

Writer D by Writer D
16/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) की मंशा के अनुरूप प्रदेश के निर्बल वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 01 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन (Electricity Connection) को जोड़ने एवं काटने (आरसी-डीसी) शुल्क को 31 जुलाई, 2023 तक माफ करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आंशिक भुगतान की न्यूनतम सीमा कुल बकाये का 25 प्रतिशत भी शिथिल कर दी गयी है। अब गरीब उपभोक्ता अपने बकाया में से न्यूनतम रू. 100 जमा करके विच्छेदित कनेक्शन जुड़वा सकता है।

यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने बताया है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अन्तर्गत एल0एम0वी0-1 श्रेणी के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के संयोजन बकाया लम्बित होने पर विच्छेदित (Electricity Connection)  कर दिये जाते है। उपभोक्ता द्वारा सम्पूर्ण बकाया अथवा आंशिक रूप से बकाया जमा करने के उपरान्त आरसी-डीसी कनेक्शन (काटने एवं जोड़ने) शुल्क के रूप में लगभग रू. 600.00 की धनराशि अतिरिक्त जमा करना होता है।

उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के प्रति शक्तिभवन के उच्चाधिकारी धृतराष्ट्र न बने: एके शर्मा

प्रायः गरीब उपभोक्ताओं द्वारा आंशिक रूप से पॉच सौ से एक हजार रूपये तक ही बिल (Electricity Bill) की राशि जमा की जाती है। इस स्थिति में उनके द्वारा आर0सी0-डी0सी0 शुल्क के रूप में रू. 600.00 जमा किया जाना सम्भव नहीं हो पाता है, जिसके कारण विद्युत संयोजन पुर्नसंयोजित भी नहीं हो पाता है। इसके अतिरिक्त यह भी व्यवस्था है कि यदि बकाये पर संयोजन विच्छेदित है तब उस स्थिति में उपभोक्ता द्वारा 25 प्रतिशत से कम राशि आंशिक रूप में स्वीकार नहीं की जाती है।

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप समस्त गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत (Electricity) आपूर्ति उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उत्पन्न हो रही कठिनाई को देखते हेए उपरोक्त प्रक्रिया को सरलीकृत करने हेतु लागू होने वाले आर0सी0-डी0सी0 शुल्क को माफ करने तथा 01 कि0वा0 विद्युत भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं के यदि संयोजन विच्छेदित है उस स्थिति में आंशिक भुगतान लेते हेतु भुगतान की न्यूनतम सीमा कुल बकाये का 25 प्रतिशत को भी 31 जुलाई, 2023 तक शिथिल करने का निर्णय लिया गया है।

Tags: ak sahrmaelectricity connectionEnergy MinisterLucknow NewsM Devrajuppclurja mantriYogi News
Previous Post

उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के प्रति शक्तिभवन के उच्चाधिकारी धृतराष्ट्र न बने: एके शर्मा

Next Post

टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह की पत्नी ने किया कोर्ट में सरेंडर, घोषित था 25 हजार का इनाम

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Kuntu SIngh

टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह की पत्नी ने किया कोर्ट में सरेंडर, घोषित था 25 हजार का इनाम

यह भी पढ़ें

Shani Dev

साढ़े साती से हैं प्रभावित, तो शनि जयंती पर करें ये उपाय

01/06/2024
इंग्लैंड ने फिर जीता टॉस

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बेयरस्टो भी शून्य के स्कोर पर आउट

24/02/2021

पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने शिलान्यास समारोह की परखी तैयारियां

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version