• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली चोरी में चित्रकूट जिला अव्वल

Writer D by Writer D
18/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Electricity Theft

Electricity Theft

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के चित्रकूटधाम मंडल में बिजली चोरी (Power Theft) के मामले में चित्रकूट जिला पहले स्थान पर पाया गया है।
मंडल के मुख्य अभियंता सुनील कपूर ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि मंडल में सबसे ज्यादा बिजली चोरी (Power Theft) चित्रकूट जिले में हो रही है। यहां पर लाइन लास 22 फीसदी से ज्यादा है। मंडल में दो लाख 84 हजार उपभोक्ता ऐसे है जिन्होने अभी तक एक बार भी बिजली की बिल नही जमा किया है जिसमे 58 हजार उपभोक्ता सिर्फ हमीरपुर जिले से है।

उन्होने कहा कि हमीरपुर मेें बिजली चोरी (Power Theft) रोकने के लिए 87 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें। इसमें हमीरपुर तहसील में 45.58 करोड़ व राठ में 41.85 करोड़ धनराशि का आवंटन शासन ने कर दिया है। इस बजट से बिजली पोल, जर्जर लाइन व अन्य काम इस धनराशि से कराए जाएंगें। बिजली चोरी रोकने के लिए आरडीएसएस योजना लागू की गई है।

इसके तहत अभी तक हमीरपुर जिले में दस फीसदी काम कराया गया है। इसी प्रकार बिजनेस प्लान के तहत जनपद में 163.32 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 33 केवी लाइन निर्माण व ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा।

मुख्य अभियंता ने कहा कि ग्रीष्मकालीन बिजनेस प्लान के तहत शासन द्वारा हमीरपुर को 35.71 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की है। जिसमें लो वोल्टेज, क्षतिग्रस्त डीसीबी बदलने का काम किया जाएगा। पूरे मंडल में 70 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। इसी प्रकार हमीरपुर जिले में सीमा विस्तार योजना के तहत जो नए गांव लिए गए हैं। उनके विद्युतीकरण के लिए 4.31 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

जनपद में निजी नलकूप के फीडर की व्यवस्था का काम अलग करने को शासन ने कहा है जिन फीडरों में 30 फीसदी से अधिक नलकूप कनेक्शन हैं। उनको अलग से फीडर दिया जाएगा। इसके तहत 11 में से नौ फीडरों का काम पूरा कर लिया गया है।
सं प्रदीप

Tags: Chitrakoot newsPower Theft
Previous Post

पांच बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Next Post

 फैक्ट्री मालिक की पीट पीटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
Beaten

 फैक्ट्री मालिक की पीट पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

14/11/2020

तेज गति से दौड़ेगा कानपुर, यूपी के विकास को लगेंगे पंख

27/12/2021
Millet

मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी योगी सरकार

17/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version