• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होंठों से इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

Writer D by Writer D
14/08/2024
in फैशन/शैली
0
lip

lips

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत होंठ (Lips)  हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। होंठों पर आई किसी भी समस्या में चेहरे की सुंदरता खराब लगने लगती हैं, खासतौर से जब होंठों पर पपड़ी जमने लगे। सर्दियां हो या गर्मियां जब होंठों की नमी खोने लगती हैं, तो होंठों (Lips)  पर डेड स्किन जमा होने लगती हैं जिससे होंठ बेहद खराब नजर आते हैं। होंठ गुलाबी-सॉफ्ट और क्लीन बने रहें, इसके लिए जरूरी होता है कि आप समय-समय पर अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। अर्थात आपको जरूरत हैं कि होंठों की अच्छे से देखभाल की जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से होंठों (Lips)  की डेड स्किन को हटाते हुए कोमल और सुंदर बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में…

चुकंदर

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिप्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही आपके लिप्स (Lips) का पिग्मेंटेशन भी कंट्रोल करते हैं। चुकंदर होंठों पर एक जादुई औषधि की तरह काम करता है, जिससे उन्हें वह सही गुलाबी रंग मिलती है, जो आप हमेशा से चाहते थे। यह सूखे, फटे होंठो से छुटकारा पाने में भी मदद करता है और उन्हें चिकना और मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए कद्दूकस किया हुआ चुकंदर प्याले में निकाल लीजिए। 1 चम्मच चीनी डालें, थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें, 1/4 चम्मच बादाम के तेल लें और 1/4 चम्मच शहद डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें और आपका लिप स्क्रब तैयार है। आप इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार यूज करें।

गुलाब जल

गुलाब जब होंठों (Lips)  की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल जाएगी।

शहद

होंठों को धीरे से एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। शहद के स्क्रब को बनाने के लिए एक-एक चम्मच शहद और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने होंठों पर धीरे-धीरे छोटे-छोटे गोलाकार गतियों में रगड़ते हुए लगाएं। इसे धोने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें।

कॉफी

डेड स्किन को निकालने के लिए होंठों को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी त्वचा, होंठों के लिए एक बेहतरीन घरेलू स्क्रबर है। इसके लिए आधे चम्मच कॉफी पाउडर में मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए निकाल दें। इसके बाद आप होंठों पर लिप बाम लगा दें। इससे होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।

नींबू

कुछ नींबू को काटें, इसे अपने होंठों पर एक मिनट से अधिक न रखें और फिर गर्म पानी से अपना मुंह धो लें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के एक्सफोलिएशन पर कुछ प्रभाव डाल सकता है। यह एसिड त्वचा की कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं। ऐसा करते रहने से होंठों की डेड स्किन दूर होने के साथ ही इनका कालापन भी दूर हो जाएगा।

नारियल तेल

नारियल का तेल सेहत, त्वचा के साथ ही होंठों के लिए भी लाभकारी होता है। होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।

एलोवेरा

होंठों की डेड स्किन को निकालने में एलोवेरा भी कारगर है। एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स होता है। ये एक प्रकार का हाइड्रेटिंग मॉलिक्यूल है जो कि त्वचा में नमी को लॉक रखता है और होंठों की हीलिंग में मदद करता है। अगर आपके होंठ बहुत फटे रहते हैं या आपको बार-बार ड्राई महसूस होते हैं तो आप एलोवेरा जेल को रेगुलर अपने होंठों पर लगा सकते हैं। ये हीलिंग के साथ, स्क्रबिंग और होंठों की रंगत निखारने में भी मदद करेगा। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।

Tags: chapped lip treatmentCHAPPED LIPShealing chapped lipshome remedies for chapped lipshome remedies for dry and cracked lipslip balm remediesLip Care Tipslip hydration remediesnatural remedies for chapped lipsremedies for dry lipssoothing chapped lips
Previous Post

फेस के शेप के अनुसार चुनें हेयर कट, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Next Post

रूखे बालों को शाईनी बनाने के लिए ट्राई करें ये हेयर पैक

Writer D

Writer D

Related Posts

face pack
फैशन/शैली

गर्मियों में भी चेहरे पर आएगा निखार, लगाएं ये फेसपैक

16/06/2026
Blush
फैशन/शैली

गर्मियों में ऐसे चुनें ब्लश शेड्स, निखर उठेगा चेहरा

16/06/2026
Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Swastik
धर्म

मुख्य द्वार पर बनाएं ये निशान, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Next Post
Multani Mitti

रूखे बालों को शाईनी बनाने के लिए ट्राई करें ये हेयर पैक

यह भी पढ़ें

पुरातत्व विभाग

केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग ने जारी की नौकरी भर्ती

11/03/2022
District Hospital

सीतापुर में 200 बेड युक्त पुरुष जिला अस्पताल का निर्माण कराएगी योगी सरकार

30/09/2024
लेखपाल को डीएम ने किया सस्पेंड DM suspended Lekhpal

गोंडा : लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, डीएम ने किया निलंबित

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version