• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पशु चिकित्सकों की देखरेख में विक्षिप्त व हिंसक व्यवहार वाले श्वानों का इलाज किया जायेगा: अमृत अभिजात

Writer D by Writer D
23/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Amrit Abhijat

Amrit Abhijat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat)  ने कहा कि प्रदेश में श्वानों की संख्या को वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधित करने के लिए प्रत्येक नगर निगम में एक ए.बी.सी. सेण्टर की स्थापना की जा रही है। लखनऊ और कानपुर नगर निगम में ए.बी.सी. सेन्टर बनाये जा चुके हैं। इन सभी ए.बी.सी. सेन्टर में विक्षिप्त व हिंसक व्यवहार वाले श्वानों को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक ए.बी.सी. सेण्टर के अन्तर्गत एक डॉग केयर सेंटर की भी स्थापना की जा रही है। इस संबंध में प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों को निर्देश भी दिये गये हैं।

प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat)  ने बताया कि आक्रामक रूप से काटने वाले विक्षिप्त व हिंसक व्यवहार करने वाले श्वानों को ए.बी.सी. सेंटर के अन्तर्गत स्थापित डॉग केयर सेंटर में ही रखा जायेगा। इसके लिए डॉग केयर सेंटर के संचालन हेतु पोर्टल एवं हेल्पलाइन, शिकायत नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना के साथ-साथ डाटा का रख-रखाव भी किया जायेगा।

उन्होंने (Amrit Abhijat) बताया कि ऐसे श्वानों की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशिक्षित डॉग हैंडलिंग टीम द्वारा मानवीय रूप से पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के प्राविधानों का कड़ाई से पालन करते हुए पकड़कर डॉग केयर सेंटर लाया जायेगा, जहाँ पर पशुचिकित्सकों के पैनल द्वारा 10 दिन तक ए.बी.सी. सेंटर में रखकर उनका निरीक्षण किया जायेगा।

राजकीय शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू, 25 जून शाम तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जांचोपरान्त श्वान में रेबीज नहीं पाये जाने पर उसके मूल स्थान पर छोड़ दिया जायेगा। श्वान में रेबीज के लक्षण पाये जाने की स्थिति में ऐसे श्वानों का 02 सदस्यीय पैनल द्वारा अनिवार्य रूप से 03 सप्ताह तक निरीक्षण किया जायेगा। 03 सप्ताह के निरीक्षण/उपचार के उपरांत यदि श्वान पूर्णतया स्वस्थ हो जाते हैं, तो ऐसे श्वानों को उनके मूल स्थान पर छोड़ दिया जायेगा।

यदि 03 सप्ताह के पश्चात भी श्वान में किसी प्रकार के संचारी/गंभीर रोग के लक्षण बने रहते है, तो उन्हें पशु चिकित्सकों की देखरेख में डॉग केयर सेंटर के आइसोलेशन केनल में रखा जायेगा और प्रत्येक 02 माह के अन्तराल पर पैनल द्वारा निरन्तर निरीक्षण किया जायेगा। श्वानों में रेबीज होने की उच्च संभावना पाये जाने पर उसे अलग केनेल में रखा जायेगा। श्वानों के निरंतर अवलोकन और मूल्यांकन के बाद भी यदि श्वान में बिना उकसावे के काटने की आदत पायी जाती है, तो उसे डॉग केयर सेंटर से वापस नहीं छोड़ा जायेगा।

Tags: amrit abhijatdog caredog care centerLucknow Newsup news
Previous Post

राजकीय शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू, 25 जून शाम तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Next Post

डीएम ने ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post
Neha Sharma

डीएम ने ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें

कोरोना महामारी का बहाना बनाकर मोदी सरकार लोकतंत्र की रही है हत्या : टीएमसी

02/09/2020
Magha Purnima

साल की आखिरी पूर्णिमा पर करें ये उपाय, माता लक्ष्मी आपको बना देंगी धनवान!

03/12/2025
cm yogi

उपचार के अभाव में किसी भी मरीज का नुकसान नहीं होना चाहिए : योगी

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version