• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी से लेकर वाशिंगटन तक मिलेट्स का जलवा

Writer D by Writer D
27/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Millet

Millets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दुनिया इस साल अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (Millets Year)  मना रही है। यह आयोजन भारत की पहल पर हो रहा है। लिहाजा इसे सफल बनाने में भारत की भूमिका भी सबसे महत्वपूर्ण है। भारत को इसका अहसास है, और आयोजन के सूत्रधार के रूप में वह यह कर भी रहा है। हाल के कुछ इवेंट्स को देखें तो काशी से लेकर वाशिंगटन तक मिलेट्स (Millets) का जलवा रहा।

वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भोज में अन्य व्यंजनों के साथ बाजरा के व्यंजन और मिलेट्स के केक भी थे। ग्रेमी अवार्ड विजेता भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक फालू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट्स (Millets)  को प्रोत्साहित करने के लिए, “द अवंडस ऑफ मिलेट्स” के नाम से एक गाना भी लिखा था। यह गाना गत 16 जून को रिलीज हुआ था। पिछले दिनों काशी में आयोजित जी-20 सम्मेलन में भी विदेशी मेहमानों और अन्य गणमान्य लोंगों के लिए मिलेट्स के व्यंजन को तरजीह दी गई थी।

घोषणा होने के साथ ही योगी सरकार ने शुरू कर दी थी तैयारी

भारत 2018 में ही राष्ट्रीय मिलेट्स (Millets)  वर्ष मना चुका है। उत्तर प्रदेश में हजारों वर्षों से मोटे अनाजों की खेती की परंपरा रही है। लिहाजा प्रदेश की योगी सरकार की उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका थी। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के लिए उनकी पहल पर घोषणा होने के साथ ही इसकी सफलता की रणनीति बन चुकी थी। यह क्रम लगातार जारी है।

गन्ना विभाग मिलेट्स (Millets) को बनाएगा मिशन शक्ति का जरिया

कुछ दिनों पहले खूबियों से भरपूर गुड़ व मोटे अनाजों को प्रसंस्कृत कर उसे और उपयोगी बनाने के लिए गन्ना एवं चीनी विभाग ने भी पहल की। गन्ना शोध परिषद ने एक निजी संस्था के साथ इस बाबत एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) किया। इस एमओयू के तहत पहले से गुड़कारी गुड़ को मिलेट्स (Millets)  के अलावा औषधीय मसालों के साथ प्रसंस्कृत कर सेहत के लिहाज से और उपयोगी बनाया जाएगा। इससे विभाग से संबद्ध महिला समितियों को भी जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। एक तरीके से यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिशन नारी सशक्तिकरण की ही एक कड़ी होगा।

PM किसान योजना की 14वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं? ऐसे करें चेक

मिलेट्स (Millets) ही हो सकता है दूसरे कृषि कुंभ का थीम

मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री खुद, उनके मंत्री और शासन के वरिष्ठ लोग कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते। आयोजन कोई हो, उसके मीनू में मिलेट्स के व्यंजन जरूर रहते हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कृषि कुंभ की थीम भी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष पर ही केंद्रित रहने की संभावना है। यह प्रदेश सरकार का दूसरा कृषि कुंभ होगा। पहले कृषि कुंभ का आयोजन योगी-1.0में हुआ था।

Tags: agriculture newsfarming newsmillets cropsup nesYogi News
Previous Post

‘सत्यप्रेम की कथा’ का बॉक्स ऑफिस पर चलेगा जादू, ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

Next Post

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनके दृष्टिकोण को समृद्ध करेगा संवाद: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनके दृष्टिकोण को समृद्ध करेगा संवाद: योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Murder

युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

27/03/2024
murder

एक ही परिवार के चार सदस्यों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

22/07/2021
shukra gochar

दिवाली से पहले शुक्र ने इस राशि में किया प्रवेश, इन जातकों पर होगी धन की बरसात

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version