• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों बनेंगे मजबूत, इस्तेमाल करें ये मास्क

Writer D by Writer D
23/08/2026
in फैशन/शैली
0
Hair Mask

Hair Mask

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लम्बे घने काले मुलायम बाल (Hair) किसे नहीं चाहिए, और जब बात हो लड़कियों की तो वे अपंने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से होती है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। खासतौर पर लड़कियां अपने बालों की देखभाल के लिए कई पार्लर ट्रीटमेंट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक ट्राई करती हैं जिससे बालों (Hair) की चमक और ग्रोथ बनी रहे। कई बार घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ने की वजह से पतले हो गए हैं तो इस लेख के जरिए हम आप कुछ होममेड हेयर मास्क बताएंगे जिन्हें आप ट्राई कर अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकती है।

करी पत्ता हेयर मास्क (Hair Mask)

भले ही करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है करी पत्ता इतना गुणकारी होता है कि ये आपके बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। करी पत्ते से बने हेयर मास्क को बालों पर लगाने से हेयर फॉल, सफेद बाल आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के साथ उसे जड़ों से मजबूत करने में मदद करता है।

ऐसे बनाए मास्क

– इस हेयर मास्क को बनाने के लिए इसे बनाने के लिए एक बाउल में करी पत्ते की 10 पत्तियों को नारियल या ऑलिव ऑयल में मिक्स करें।
– उसके बाद इसे गैस पर हल्का गर्म करें। तैयार तेल को मिक्सी में डालकर पेस्ट बनाएं।
– तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
– इसे 1 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें।
– बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

इसके अलावा आप करी पत्ते को धूप में सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते है। फिर नारियल, जैतून आदि किसी भी तेल को गर्म कर इस पाउडर मिक्स कर बालों पर लगा सकते है।

मेथी और सौंफ का हेयर मास्क (Hair Mask)

मेथी के दानों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एसिड, प्रोटीन और औषधीय गुण बालों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। वहीँ सौंफ में पोटेशियम, आयरन, कॉपर फोलेट और नियासिन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के विकास और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है।

ऐसे बनाए मास्क

– इस मास्क को बनाने के लिए मेथी दाना और सौंफ की अच्छी तरह से पीसकर पाउडर तैयार करें।तैयार पाउडर को दही में मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें।
– इसके बाद बालों में इसे जड़ से लेकर पुरे बालों में लगाए और शावर कैप से ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दे।
– इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो ले।
– इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाए।
– इस मास्क को लगाने से आपके बाल चमकदार तो बनेंगे ही साथ में जड़ों से मजबूत भी होंगे।

कलौंजी और दही का हेयर मास्क (Hair Mask)

काला जीरा यानी कलौंजी भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद रहती है। कलौंजी और दही के इस्तेमाल से डैमेज बालों को को ठीक किया जा सकता है। इन दिनों गर्मियों की तेज धूप भी दोमुंहे बालों की वजह बनती है। ऐसे में बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इसी के साथ डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है ऐसे में कलौंजी के साथ दही इस समस्या के लिए रामबाण है।

ऐसे बनाए मास्क

– कलौंजी का हेयर मास्क बनाने के लिए कल आपको केवल दो ही सामग्री की जरूरत होती है पहला कलौंजी पाउडर और दूसरा दही।
– इसे बनाने के लिए आपको दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों में अच्छे से लगाए।
– इस मास्क को अपने बालों में कम से कम 40 से 45 मिनट के लगे रहने दे और फिर किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें।
– ये हेयर मास्क नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।

Tags: hair carehair care beautyhair care tipshair maskhealthy hair tipshomemade hair masklong hair tips
Previous Post

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

Next Post

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Bread Rolls

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

यह भी पढ़ें

hemp recovered

महाराष्ट्र में हत्या कर आठ से साल फरार इनामी हत्यारोपी गोरखपुर से गिरफ्तार

03/01/2021
Non Stick Pan

जले हुए नॉन स्टिक पैन की सफाई होगी आसान, आज़माएं ये टिप्स

29/01/2026

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version