• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार, लखनऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Writer D by Writer D
28/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि 28 जून को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश (Rain) देखने को मिलेगी। जबकि 29 जून को एक बार फिर से मानसून (Monsoon) एक्टिव होते दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से एक बार फिर कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 30 जून को भी तराई बेल्ट भारी बारिश और बाकी जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

लखनऊ में 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 29 जून से प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिसके एक जुलाई तक जारी रहने की संभावना है।  इसके बाद 2 और 3 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश के आसार हैं।

यूपी में अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। मानसून के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के 40 से अध‍िक शहरों में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बार‍िश (Rain) का अलर्ट जारी क‍िया गया है। इस दौरान ओले और ब‍िजली ग‍िरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

टमाटर ने रसोई में लगाई ‘आग’, इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा थाली का स्वाद

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून से मानसून (Monsoon)  एक बार फिर प्रदेश में तेजी पकड़ेगा और प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी। मध्य और पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात के लिए चेतावनी जारी की गई है। 30 जून को तराई बेल्ट और सदन पोर्शन में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वही पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का अनुमान है। बारिश का यह सिलसिला अगले 1 हफ्ते तक जारी रह सकता है, ऐसे में जुलाई माह की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हो सकती है।

इन जिलों में आज बारिश (Rain) का अलर्ट

बुधवार को मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे यहां ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है।

Tags: Lucknow NewsMonsoon Alertmonsoon datemonsoon in upRain alertrain alert in UPup newsweather forecastWeather NewsWeather updates
Previous Post

टमाटर ने रसोई में लगाई ‘आग’, इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा थाली का स्वाद

Next Post

पाकिस्तान में ‘बाबा के बुलडोजर’ की एंट्री, इमरान खान के करीबी नेता के घर पर चली जेसीबी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Bulldozer went to Imran Khan's leader's house

पाकिस्तान में 'बाबा के बुलडोजर' की एंट्री, इमरान खान के करीबी नेता के घर पर चली जेसीबी

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

योगी ने पैकर्स एंड मूवर्स  को बुलाया है, 11 मार्च का टिकट भी खरीद लिया है : अखिलेश

21/02/2022
Haider Ali

हैदर अली : इस कीवी खिलाड़ी के न होने पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा

13/12/2020
Aditya Roy Kapoor Ranveer Singh Girlfriend

आदित्य रॉय कपूर पर लगा था रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version