• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 6 की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
28/06/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुमारघाट। त्रिपुरा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) निकाली जा रही थी। रास्ते में रथ बिजली की हाई टेंशन तार से जा टकराया। इसके कारण उसमें करंट फैल गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। 15 लोग झुलस गए हैं। घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना उनाकोटी जिले के कुमारघाट में आज शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां पर भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव मनाया जा रहा था। जिसमें भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) भी निकाली जा रही थी।

लोहे से बने विशाल रथ को हजारोंं लोग अपने हाथों से खींच रहे थे। इसी दौरान लोहे का रथ रास्ते से निकले बिजली के हाई टेंशन तारों से जा टकराया। रथ में तेज करंट फैल गया और दो दर्जन के करीब लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए है।

यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट

जिन लोगों की मौत हुई है उनके शरीर में आग लग गई थी। लोग चीख रहे थे और उनके सामने शव में आग लगी हुई थी। लोग चाह कर भी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। घटना के बारे में पुलिस, फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। वहीं, झुलसे हुए 15 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया था। वहीं, हादसे को लेकर सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी का कहना है कि 6 की मौत हुई है और 15 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत नाजुक है।

Tags: jagannath rath yatraNational newstripura news
Previous Post

यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट

Next Post

वन महोत्सव के दौरान निकायों में लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
AK Sharma

वन महोत्सव के दौरान निकायों में लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Shefali Jariwala

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली अंतिम सांस

28/06/2025
Dia Namdev

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

22/08/2022
Benefits of chutney

खाने का स्वाद ही नहीं सेहत भी बनाती हैं चटनियां, फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version