• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन महोत्सव के दौरान निकायों में लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत सभी नगरों एवं पूजा स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाए। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, आश्रय स्थल, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी करायी जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, मेलों का आयोजन, नागपंचमी, रक्षाबन्धन आदि त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मेलों, त्योहारों को साफ एवं स्वच्छतापूर्ण ढंग से मनाये जाने का प्रबंध किया जाए है। बकरीद के त्योहार के दौरान कुर्बानी के अवशेषों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को परेशानी न हो। त्योहारों में साफ-सफाई के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज आजमगढ़ जनपद जाते वक्त रास्ते में वर्चुअल मीटिंग कर यह निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास को निर्देशित किया है कि सभी निकायों में विकास कार्यों का एजेंण्डा बनाकर लागू करायें। जनता को विकास कार्यों का लाभ बेहतर तरीके से मिले, इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि निकायों का पैसा जनता की सेवा व कार्यों में लगे, पैसों की अनावश्यक बर्बादी न हो, इसके लिए बरसात के समय सड़क एवं नाले-नाली बनाने के लिए जारी किए जा रहे टेण्डर को रोकें।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि निकाय अधिकारियों के बेहतर परफार्मेंस एवं कार्यों से प्रदेश के शहरों की छवि बदलेगी। शहरों में विश्वस्तरीय व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, सुन्दरीकरण पर विशेष जोर हो। शहरों की स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित किया जाए, सालिडवेस्ड मैनेजमेंट, गलियों, मोहल्लों, नाले व नालियों की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। नगरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए मैन-मशीन दोनों का बेहतर उपयोग किया जाए। निकायों में कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं एवं एजेंसियों के कार्यों की भी नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने वन महोत्सव के दौरान निकायों में पौध रोपण पर विशेष जोर देने को कहा। इसके लिए उन्होंने निकायों की खाली जगहों, साफ किए गए कूड़ा स्थलों, सड़क किनारे की खाली जगहों पर पौध रोपण को कहा। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि वनीकरण के दौरान जितने पौधे लगाये जाएं उनकों बेहतर ढंग से संरक्षित भी किया जाए। जहां संभव हो सके मियांवाकी तकनीक का प्रयोग कर पार्क व उद्यान भी बनाएं जाएं। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में निकायों की बेहतर रैंकिंग के लिए सभी अधिकारियों को प्रयास करने को कहा। इसके लिए कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन, साफ-सफाई, सुन्दरीकरण आदि कार्यों पर विशेष ध्यान दें। जिन निकायों का कार्य अच्छा नहीं है, उन्हें सचेत भी करें। उन्होंने सभी निकायों से एनुअल एक्शन प्लान की रिपोर्ट मंगाकर शीघ्र ही धनराशि जारी करने को भी कहा।

सीएम योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

उन्होंने प्रबन्धक निदेशक जल निगम को निर्देशित किया कि सीवर, जलापूर्ति के लिए की गई खुदाई से बने गड्ढों व नालियों को शीघ्र पाट दिया जाए, जिससे कि बरसात के समय आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और अनावश्यक जलभराव व कीचड़ भी न हो।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास रंजन कुमार, प्रबन्ध निदेशक जल निगम  अनिल ढींगरा, समस्त विशेष सचिव, निदेशक नगरीय निकाय  नितिन बंसल, निदेशक सूडा  अनिल पाठक के साथ समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 6 की दर्दनाक मौत

Next Post

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में केंद्र के 9 वर्ष बेमिसाल: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में केंद्र के 9 वर्ष बेमिसाल: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

oxygen

PM मोदी का फैसला, PM Care Fund से सरकारी अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

25/04/2021
Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को मिला घर जैसे माहौल में ठहरने का अवसर

07/03/2025

लाखों-करोड़ों की आस्था का केंद्र है गोरखनाथ मंदिर, सुरक्षा में न रहे कोई कमी : सीएम योगी

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version