• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से नाराज होते हैं शिव, ना करें सावन में ये गलती

Writer D by Writer D
06/07/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shivling

Shivling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का पवित्र महीना जारी हैं और शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ हैं। इन दिनों में शिव की पूजा कर सभी शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं। लेकिन अनजाने में कई लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें शिव की नाराजगी झेलनी पड़ती हैं। शास्त्रों में शिव पूजन से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिसके अनुसार कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें शिवलिंग (Shivling)  पर नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। इन चीजों से किया गया शिवलिंग पूजन शिव को नाराज करता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

स‍िंदूर

श‍िवजी की पूजा करते समय ध्‍यान रखें क‍ि कभी भी स‍िंदूर न चढ़ाएं। हालांक‍ि स‍िंदूर अन्‍य देवी-देवताओं को अत्‍यंत प्र‍िय है। स‍िंदूर को लेकर कहा जाता है क‍ि हिंदू महिलाएं इसे अपने पति की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं। वहीं, भगवान शिव संहारक के रूप में जाने जाते हैं इसलिए शिवलिंग पर स‍िंदूर नहीं चढ़ाया जाता है। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार श‍िवजी को स‍िंदूर चढ़ाना अशुभ होता है।

शंख से जल

श‍िवल‍िंग (Shivling) पर भूलकर भी शंख से जल न चढ़ाएं। हालांक‍ि प्रत्‍येक पूजा में इसका प्रयोग क‍िया जाता है। देवी-देवताओं को इससे जल भी चढ़ाया जाता है। लेक‍िन भोलेनाथ की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं क‍िया जाता है। श‍िवपुराण के अनुसार शंखचूड़ एक महापराक्रमी दैत्‍य था। उसका वध श‍िवजी ने किया था तो इसल‍िए शंख का जल शिव पूजा में न‍िषेध है। यही वजह है क‍ि भोलेनाथ को शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता है।

हल्‍दी

हल्‍दी को सनातन धर्म में अत्‍यंत ही शुद्ध और पव‍ित्र मानते हैं। लेक‍िन यह हैरानी की ही बात है क‍ि इसे कभी भी भोलेनाथ पर नहीं चढ़ाते। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग (Shivling)  पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियों से संबंधित है। यही वजह है क‍ि भोलेनाथ को हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है। कहा जाता है क‍ि अगर आप शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग करते हैं तो इससे आपकी पूजा बेकार हो जाती है और आपकी पूजा का फल नहीं मिल पाता है। इसलिए भूलकर भी शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए।

तुलसी

श‍िवलिंग (Shivling) पर कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जालंधर नाम के असुर को अपनी पत्नी की पवित्रता और विष्णु जी के कवच की वजह से अमर होने का वरदान मिला हुआ था। अमर होने की वजह से वह पूरी दुनिया में आतंक मचा रहा था। ऐसे में उसके वध के लिए भगवान विष्णु और भगवान शिव ने उसे मारने की योजना बनाई। जब वृंदा को अपने पति जालंधर की मृत्यु का पता चला तो वह बहुत दुखी और क्रोध‍ित हो गई। इसी क्रोध में उसने भगवान शिव को शाप दिया कि उनके पूजन में तुलसी की पत्‍त‍ियां हमेशा वर्जित रहेंगी।

नार‍ियल पानी

श‍िवल‍िंग (Shivling) पर कभी भी नार‍ियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। हालांक‍ि यहां यह स्‍पष्‍ट कर दें क‍ि शिवजी की पूजा तो नारियल से होती है लेकिन नारियल वर्जित है। शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली सारी चीज़ें निर्मल होनी चाह‍िए। यानी क‍ि जिसका सेवन ना किया जाए। नारियल पानी देवताओं को चढ़ाने के बाद ग्रहण किया जाता है इसीलिए शिवलिंग पर नारियल पानी चढ़ाना वर्जित है। लेकिन श‍िवजी की प्रत‍िमा पर नारियल चढ़ाया जा सकता है।

लाल रंग के फूल

श‍िवल‍िंग (Shivling) पर कभी भी लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल नहीं चढ़ाए जाते। मान्‍यता है क‍ि इन वस्‍तुओं को चढ़ाने से पूजा का फल नहीं म‍िलता है। ध्‍यान रखें क‍ि श‍िवजी को केवल सफेद रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा अपराज‍िता का नीला या फ‍िर सफेद जो भी पुष्‍प हो उसे जरूर चढ़ाएं। मान्‍यता है क‍ि यह अपराज‍िता श‍िवजी को अत्‍यंत प्र‍िय है। इसे चढ़ाने से वह अत‍िशीघ्र प्रसन्‍न होते हैं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindilord shivasawanSawan 2023
Previous Post

प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए: मुख्य सचिव

Next Post

बुंदेलखंड के विकास को योगी सरकार ने कसी कमर

Writer D

Writer D

Related Posts

mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
Next Post
Bundelkhand

बुंदेलखंड के विकास को योगी सरकार ने कसी कमर

यह भी पढ़ें

Shot

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

03/01/2023

रेणुका शहाणे बोली- कृपया सुशांत सिंह राजपूत की मौत को राजनीतिक रूप न दें

05/08/2020
AK Sharma

अचानक फतेहाबाद उपकेंद्र पहुंचे एके शर्मा, अधिकारियों से ली विद्युत आपूर्ति की जानकारी

31/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version