• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिस्ट्रीशीटर पर हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या कर हुए फरार

Writer D by Writer D
09/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। जनपद के गर्रा मोक्षधाम परिसर में हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता (42) की शनिवार रात करीब दस बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Shot) कर दी। हमलावर ने उसके सीने और कनपटी पर गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे भाई टेनी और चौकीदार को उसका शव खून से लथपथ मिला। एसपी और एसपी सिटी ने मौका-मुआयना किया।

खन्नौत नदी के नजदीक मोक्षधाम में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही निवासी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता लकड़ी का ठेकेदार था। शनिवार रात को वह करीब दस बजे वह अपने घर से खाना खाकर आया था। परिसर में पड़े तख्त के पास कुर्सी पर बैठ गया। इस बीच हमलावर ने अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने दो गोलियां (Shot) मारी। गोलियां लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर मोक्षधाम के अंदर से टेनी भागकर आया तो उसे भाई का शव पड़ा मिला। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने अखिलेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल आदि ने मौका-मुआयना किया। मृतक अखिलेश के परिवार में एक बेटा-एक बेटी है। मां कमला देवी बेटे का शव देखकर बिलख पड़ी।

हत्या के आरोप में तीन को जेल

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। मामले की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई हैं।

लकड़ी के ठेकेदार अखिलेश गुप्ता का विवादों से नाता रहा। उसके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज थे। चौक कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। वर्षों पहले वाजिदखेल में अग्निकांड के बाद सांप्रदायिक सौहार्द पर आंच आने पर अखिलेश गुप्ता का नाम आया था। मादक पदार्थ की बिक्री में उसका नाम चर्चा में रहा था।

लाल रंग की कार पर संदेह

हत्या के बाद आसपास देखी गई लाल रंग की कार चर्चा का विषय बन गई। पुलिस की जानकारी आने पर कार की तलाश की गई। पुलिस ने कार को तलाश कर लिया। बताते हैं कि हत्या के दौरान कार सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी थी। पुलिस ने कार सवार कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Previous Post

सावन में सुहागनें पहनती है हरी चूड़ियां, जानें इसका महत्व

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Moving car turns into a fireball
उत्तर प्रदेश

चलते-चलते आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे युवक की जिंदा जलकर मौत

07/08/2026
Next Post
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

NEET-UG

NEET SS एग्जाम स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा

17/10/2025
Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक की कीमत में कटौती, कीमत 2.50 लाख से भी कम

Harley Davidson का क्रिसमस गिफ्ट, सबसे सस्ती बाइक की कीमत में की कटौती

09/12/2025
Jailer

इस दिन आ रहे है ‘जेलर’, दफ्तरों में छुट्टियों का ऐलान

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version