• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जांच के नाम पर उपभोक्ताओ के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यों की समीक्षा की और डिस्कॉम के अधिकारियों से योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति जानी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत व्यवधानों को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाने तथा वाराणसी को हर हाल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मंदिरों और पौराणिक स्थानों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाए, जिससे यहां आने वालों को कोई समस्या न हो।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने बेहतर विद्युत् आपूर्ति के लिए विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके लिए जर्जर तार व पोल को बदलने, ट्रांसफार्मर के लोड एवं गुणवत्ता की जांच करने को भी कहा। ट्रांसफार्मर विद्युत व्यवस्था के वाहक हैं, इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दे। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाए। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने पर भी बल दिया और कहा कि इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। बरसात में ट्रांसफार्मर, पोल एव झूलते तारों में अक्सर करंट उतरने से लोगों की जान को खतरा बन जाता है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए और करंट उतरने के कारणों की भी जांच की जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल दिया जाए तथा बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए उनसे संपर्क करने तथा जरूरत पड़ने पर देर रात में भी उन्हें फोन किया जाय। कहा कि राजस्व वसूली बढ़ाई जाए, विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। लाइन लास को कम करें और अनावश्यक बिजली कटौती से बचें। अनुरक्षण कार्यों के लिए कटौती का एक निर्धारित शेड्यूल बनाएं। लाइन ठीक करने के लिए लिए गए शटडाउन की पूर्ण जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे कि कोई भी कार्मिक विद्युत दुर्घटना का शिकार न हो।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को अवश्य रिसीव करें और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराएं तथा उनके सुझाव पर अमल भी करें। जांच के नाम पर उपभोक्ताओ के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने (AK Sharma) विभागीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को कहा, जिससे कि शीघ्र ही उपभोक्ताओं को इनका लाभ मिल सके। कहा कि बिजली व्यक्ति के प्रगति एवं विकास का मुख्य स्रोत बन चुकी है, अब बिजली के बगैर किसी को भी एक पल रहना मुश्किल हो रहा है, सब कुछ बिजली पर निर्भर हो गया है, इसलिए विद्युत् आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक (वित्त) एस.के. जाडिया, निदेशक (वाणिज्य,कार्मिक एवं प्रशासन) राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता अनूप कुमार वर्मा व नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा, जे.एस. पांडेय, विजय राज सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaEnergy Ministerup newsurja mantri ak sharmavaranasi news
Previous Post

उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो: एके शर्मा

Next Post

प्यास बुझाने के साथ स्कूलों की सूरत भी बदलेगा जल जीवन मिशन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
Next Post
Jal Jeevan Mission

प्यास बुझाने के साथ स्कूलों की सूरत भी बदलेगा जल जीवन मिशन

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, तीन की मौत

26/10/2022

वो चुनाव के नाम पर वोट की बात करते हैं, हम काम के नाम परः मनीष सिसोदिया

23/02/2022
Sanket Sargar

CWG: संकेत सरगर ने भारत को दिलाया पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version