• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्यास बुझाने के साथ स्कूलों की सूरत भी बदलेगा जल जीवन मिशन

Writer D by Writer D
09/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगीराज में विन्ध्य और बुंदेलखंड के विद्यालयों की सूरत बदलने जा रही है। जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) प्यास बुझाने के साथ ही योगी के यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के 9 विद्यालयों का कायाकल्प भी करेगा। स्कूलों की सूरत बदलने की यह पहल बिना किसी सरकारी बजट के होगी।

जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में काम कर रही कम्पनियां अपने सीएसआर फण्ड से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देंगी। इन विद्यालयों में विज्ञान, कम्प्यूटर की नई लैब बनेगी। बच्चे लैब में ही गणित के गुर भी सीखेंगे। स्मार्ट क्लास होंगे, मिड-डे-मील के  के लिए डाइनिंग शेड भी बनेगा। मल्टीपल हैण्डवाशिंग यूनिट के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त स्थल व खेल मैदान भी होगा। स्कूलों की नई चारदीवारी और नए कक्ष भी बनेंगे। पहले चरण में विन्ध्य-बुंदेलखंड के विद्यालयों में एक-एक विद्यालय का चयन किया गया है। अन्य स्कूलों के चयन की प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के मुताबिक जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में काम कर रही कम्पनियां अपने सीएसआर फण्ड से गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों का कायाकल्प करेंगी। प्रमुख सचिव ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराकर इन विद्यालयों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि पहले चरण में 12.78 करोड़ की लागत से  बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 07 जनपद (चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, झांसी, जालौन, ललितपुर) और विन्ध्य (मिर्जापुर एवं सोनभद्र) के 1-1 कम्पोजिट विद्यालयों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार सही मायने में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की वाटरलाइन को ग्रामीण क्षेत्र की लाइफलाइन बनाने में जुटी है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल देने के साथ उनके स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

ऐसे बदलेगी स्कूलों की सूरत

– पूर्व से निर्मित कक्षा-कक्षों का सुदृढ़ीकरण होगा

– भवनों का निर्माण भूकम्प रोधी तकनीक से होगा

– विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उपकरणों एवं अग्निशमन यन्त्र लगेंगे

-नल-जल सुविधा के साथ पृथक-पृथक शौचालय की व्यवस्था

– 06 कक्षों से युक्त 01 एकीकृत भवन का निर्माण होगा

नवंबर में होगा योगी सरकार 2.0 का पहला कृषि कुंभ

एकीकृत भवन में होंगी ये सुविधाएं

– लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, गणित और विज्ञान लैब, स्मार्ट क्लास, स्टाफ रूम

– भाषा प्रयोगशाला (अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत एवं अन्य स्थानीय भाषाओं को सीखने के लिए स्थान)

– मिड-डे-मील शेड, रसोई घर, किचेन गार्डन, भण्डार गृह, मल्टीपल हैण्डवाशिंग यूनिट

– सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त स्थल व स्पॉट्स ग्राउण्ड

– प्रत्येक कक्षा.कक्ष में उनकी कक्षा वर्ग एवं उम्र के अनुसार फर्नीचर ( डेस्क-बेंच)

इन स्कूलों की बदलेगी सूरत

– बांदा के बिसंडा विकासखंड का कम्पोजिट विद्यालय गदावान

– चित्रकूट के मानिकपुर विकासखंड का कम्पोजिट विद्यालय डोडामाफी

– हमीरपुर के मुरकुरा विकासखंड का कम्पोजिट विद्यालय बिहुनीकला

– महोबा के विकासखंड कबरई विकासखंड का चिचारा कम्पोजिट विद्यालय

– झांसी के बामौर विकासखंड का कम्पोजिट शमशेरपुरा विद्यालय

– जालौन में डकौर विकासखंड का कैथेरी कम्पोजिट विद्यालय

– ललितपुर में बार विकासखंड का चौकोरा कम्पोजिट विद्यालय

– मिर्जापुर में नगरपालिका विकासंखड का कम्पोजिट स्कूल रतनगंज

– सोनभद्र में म्योरपुर विकासखंड का चिलकाडांड

Tags: Jal Jeevan MissionLucknow Newsup news
Previous Post

जांच के नाम पर उपभोक्ताओ के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Next Post

जल्द समाप्त होगी भारतवासियों की 500 साल की प्रतीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Ram Mandir

जल्द समाप्त होगी भारतवासियों की 500 साल की प्रतीक्षा

यह भी पढ़ें

J&K High Court

यूपी में निकलने वाली है हजारों पदों पर भर्तियां

13/04/2022
azam khan

UP Chunav 2022: सपा सांसद आजम खान ने सीतापुर जेल में भरा पर्चा

26/01/2022
Paras Chhabra Mahira Sharma

पारस छाबड़ा ने बताया- हो सकता है माहिरा और मैं अगले गाने में शादी कर लें

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version