• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में थाना पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ (Police Encounter) के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस, सर्विलांस बागपत व एसओजी बागपत की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग के दौरान पिलाना रोड कोल्हू के पास अभियोग में वांछित 02 लुटेरों को पुलिस मुठभेड के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

गिरफ्तार होने वालों में राशिद पुत्र रोशन निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद हाल पता सराय मोड थाना सिंघावली अहीर व आबिद पुत्र शराफत निवासी कल्लू गढी जनपद गाजियाबाद है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचे, 02 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा लूटे हुए 02 मोबाइल फोन, 02 पंखे बरामद हुए है। मुठभेड में आरक्षी संजीव कुमार थाना सिंघावली अहीरभी घायल हुआ है। सभी घायलो का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंघावली अहीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सिंघावली अहीर पर वादी ने सूचना दी थी कि वह दीपक चौपड़ा फार्म हाऊस हिसावदा रोड पर काम करते है। दिनांक 3 जुलाई की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने आकर वादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर 02 मोबाइल फोन 02 पंखे व कुछ तार लूटकर ले गये। बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना भी कारित की थी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंघावली अहीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

अवैध शराब तस्कर गैंग का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसे में महिला की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Road Accident

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसे में महिला की मौत

यह भी पढ़ें

cm yogi grief express

राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

19/05/2021
Wayanad Landslide

वायनाड में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

30/07/2024

जमाखोरों पर सीएम योगी सख्त, कार्रवाई के दिए निर्देश

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version