• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में टूटा गंगा का तटबंध, पूरा गांव हुआ जलमग्न, पानी के बीच फंसी लोगों की सांसें

Writer D by Writer D
12/07/2023
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Ganga Embankment

Ganga Embankment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। गंगा के उफान पर आने से मेरठ के खादर क्षेत्र में लोगों पर आफत टूट पड़ी है। हस्तिनापुर में आखिरकार 24 घंटे के बाद खादर क्षेत्र के गांव सिरजेरपुर में गंगा का कच्चा तटबंध (Ganga Embankment) टूट गया है। तटबंध टूटने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पूरा गांव जलमग्न हो गया है।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर आ गई थी। जिसके कारण खादर क्षेत्र में तटबंध (Ganga Embankment) की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार की रात क्षेत्र के ग्रामीणों ने जागकर बिताई लेकिन, लगातार उफान पर चल रही गंगा नदी के तेज पानी से खादर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव सिरजेपुर के समीप से गंगा का कच्चा तटबंध टूट गया।

तटबंध टूटने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंगा का पानी लोगों के घरों में पहुंच गया। देखते ही देखते कुछ देर में पूरा गांव जलमग्न हो गया। पानी लगातार दूसरे गांव की और बढ़ रहा है। उधर, आसमान से बरस रही तेज बारिश ग्रामीणों के लिए भारी परेशानियां खड़ी कर रही है। मामले की सूचना शासन-प्रशासन के अधिकारियों को लगते ही हड़कंप मच गया। मौके पर टीम भेजी गई है।

मंगलवार को तटबंध (Ganga Embankment) की हालत कई स्थानों से नाजुक बनी हुई थी। शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मरम्मत का कार्य कराया। लेकिन 24 घंटों के बाद गंगा का तटबंध टूट गया। पटवन से निकलने वाला पानी अन्य गांव की ओर पहुंच रहा है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी भी एक लाख 80 हजार चल रहा है। जिससे अब खादर क्षेत्र के गांव की हालत नाजुक बनी हुई है।

फतेहपुर प्रेम के समीप शेही ने भट्ट बना दिया था, जहां से पानी निकलने लगा। पानी निकलने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों और कारसेवकों ने मौके पर पहुंचकर पानी को बंद किया। उसके बाद फतेहपुर प्रेम गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

माफिया के लिए जाना जाता था मऊ और शामली, आज खुल रहा मेडिकल कॉलेज: योगी

गंगा का कच्चा तटबंध (Ganga Embankment) टूटते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की। इसके बाद गांव में गर्भवती महिला, नवजात बच्चे व अन्य वृद्ध लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकालने का अभियान चलया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

जलस्तर के कारण गांव का संपर्क मार्ग बंद

गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है। लगातार तटबंध से पानी गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे गांव के चारों ओर के रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। गांव में जाने के लिए संपर्क मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है। जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। अभी गांव में ही मौजूद है।

Tags: Ganga Embankmentmerrut newsRain in Upup news
Previous Post

माफिया के लिए जाना जाता था मऊ और शामली, आज खुल रहा मेडिकल कॉलेज: योगी

Next Post

धामी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीएम ने की ये अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
Next Post
CM Dhami

धामी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीएम ने की ये अपील

यह भी पढ़ें

CM Yogi at the Shahpur rally

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

29/10/2025
Mission Rojgar

श्रम विभाग ने समय से पहले पूरा किया रोजगार का लक्ष्य

13/06/2022
Train

मालगाड़ी की चपेट में आने से केन नदी के पुल से गिरे व्यक्ति की मौत

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version