• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आराधना के दौरान जो हम दो शब्द कहते हैं उसका इष्ट से होता है सीधा संवाद: सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi released Shrimad Devi Bhagwat Mahapuran

CM Yogi released Shrimad Devi Bhagwat Mahapuran

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब हम अपनी भाषा में अपने इष्ट की आराधना के दौरान दो शब्द कहते हैं तो मान्यता है कि इष्ट से उसका सीधा संवाद होता है। मध्यकाल में संत तुलसीदास द्वारा रचित राम चरित्र मानस को पहले ही मेधज़ एस्ट्रो द्वारा यूट्यूब पर सस्वर गायन के माध्यम से करोड़ों श्रोताओं तक पहुंचायी जा चुकी है। बताया जाता है कि जब संत तुलसीदास ने संस्कृत में आधुनिक रामायण लिखने का प्रयास किया तो ग्रंथ हमेशा नष्ट हो जाता था। अंततः काशी में स्वयं भगवान विश्वनाथ ने दर्शन दे कर उन्हें संस्कृत नहीं, लोक भाषा में रचना करने को कहा।

उस समय लोक भाषा के रूप में अवधी को महत्व दिया गया और तुलसीदास काशी से अयोध्या आए। उन्होंने राम चरित्र मानस को अवधी में लिखना प्रारंभ किया। एक ओर, जब मुगल आक्रांता भारत के सनातन धर्म और संस्कृति को नष्ट करने के लिए उतावले दिख रहे थे तो उस समय गांव-गांव में रामलीलाओं का आयोजन किये जा रहे थे। यह रामचरित्र मानस की प्रेरणा को दर्शाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की भावपूर्ण व्याख्या सहित डॉ. समीर त्रिपाठी के स्वर में संगीतमय प्रस्तुति के विमोचन पर कहीं।

भारत ही दुनिया में ऐसा देश जहां साल में दो बार होती है शक्ति की आराधना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि रामलीला में आज भी जाति-वर्ण को पीछे छोड़कर सब एकजुट होकर उसका मंचन करते हैं। यह जन चेतना की जागरूकता को दर्शाता है। पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां साल में दो बार शक्ति की आराधना की जाती है। उसी शक्ति को हम अपने जीवन में अंगीकार कर सकें इसलिए हमारे यहां अनुष्ठान, गोत्र और उपासना का महत्व है।

एक फाइल एक टेबल पर 3 से अधिक दिन न रहे: सीएम योगी

यह मान्यता है कि विश्व में जो भी शक्ति है वह देवी के रूप में है। हम जगत जननी मां भगवती, दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और महाकाली के रूप में उनकी आराधना कर सकते हैं। शक्ति की उपासना सनातन हिंदू धर्मावलंबी पौराणिक काल से ही करता आया है। हर एक काल, खंड में स्वरूप बदले होंगे, लेकिन हम सभी रूपों की आराधना करते आए हैं। उसका एक रूप आज यूट्यूब में रुचि रखने वाले उन सभी दर्शकों और श्रोताओं के लिए मेधज एस्ट्रो एक नए रूप में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

शब्द है ब्रह्म का प्रतीक

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि शब्द शुद्ध और नियत हों तो वह ब्रह्म का प्रतीक होते हैं। शब्द अपने आप में एक मंत्र है। शब्द को भारतीय मनीषा में हमेशा महत्व दिया गया है। हमेशा इस बात को माना गया है कि हर अक्षर, शब्द में मंत्र बनने का सामर्थ्य है। उस शब्द को बोला कैसे जा रहा है और उस शब्द को व्यक्त करने का तरीका क्या है यह वक्ता पर निर्भर करता है इसलिए शब्द को ब्रह्म के रूप में मान करके जब हम उसका अनुसंधान और अनुष्ठान करते हैं तो वह अपने आप में मंत्र बनता है।

कार्यक्रम में मेधज एस्ट्रो के सीएमडी समीर त्रिपाठी, उनके माता रेखा त्रिपाठी, अलका त्रिपाठी, गुंजन त्रिपाठी, एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक के अमिताभ यश आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

साइकिल सवार को बचाने में पलटी कार, दरोगा समेत दो की मौत

Next Post

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएगा 1 करोड़ फलदार वृक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
One tap one tree

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएगा 1 करोड़ फलदार वृक्ष

यह भी पढ़ें

arrested

साढ़े चार किलो गांजे के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

09/11/2021

विदेशी मुद्रा भंडार 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 621.46 अरब डॉलर पर

14/08/2021
चंद्रशेखर उपाध्याय

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र की नाराजगी से संघ की पेशानी पर बल, बुलाया दिल्ली

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version