• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

Writer D by Writer D
14/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज प्रातः 08 बजे आशियाना के हिन्दनगर वार्ड के सेक्टर-डी स्थित मानसरोवर गुरूद्वारा साहिब के सामने की नाली को स्वयं फावड़े से सफाई एवं श्रमदान कर सभी 762 नगरीय निकायों में 14 से 21 जुलाई तक चलने वाले नगर सफाई महाभियान की शुरूआत की। इस दौरान लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू भी थे। ए0के0 शर्मा (AK Sharma) के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में नगर निगमो के महापौर, नगर पालिका परिषदों के चेयरमैन, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभी वार्डों के पार्षदों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में नगर सफाई अभियान की शुरू की गयी।

नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने हिन्द नगर वार्ड के सेक्टर-डी में चारों तरफ घूमकर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और स्थानीय नगरवासियों की समस्याओं को जाना। उन्होंने इस दौरान नाली की सफाई कर रहे सफाईकर्मी से फावड़ा लेकर नाली की सफाई की और नाली से सिल्ट व पत्थर के टुकड़े निकालकर सफाईकर्मियों को नाली की तलछठ सफाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों को अपने घरों के साथ अपने आस पास के क्षेत्रों, सड़कों, पार्कों, नाले व नालियों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।

AK Sharma

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जितना अच्छा साफ-सुथरा एवं स्वच्छ व सुन्दर वातावरण होगा, उतना ही ज्यादा जीवन में खुशहाली होगी और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से खाली जगहों पर पौध लगाने को भी कहा। सेक्टर-डी निवासी ए0के0 सिन्हा के आवास के सामने हरे और नीले रंग के रखे डस्टबिन को उठाकर सूखे और गीले कचड़े को अलग-अलग रखकर कूड़ा गाड़ी को देने को कहा। लोग कूड़े का इधर उधर न फेके बल्कि डस्टबिन में डाले या कूड़ा गाड़ी को दें।

Image

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सेक्टर-डी स्थित नेबरहुड पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस और चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर महापुरूषों का सम्मान किया।

AK Sharma

पार्क में उन्होंने महापौर के साथ बेल, आम, जामुन, आंवला, सहजन के 05 पौधा रोपित कर वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया। पार्क में घूम रहे लोगों को उन्होंने पार्क को सुंदर व स्वच्छ बनाये रखने तथा पार्क के रखरखाव हेतु आगे आने को भी कहा।

AK Sharma

उन्होंने पार्क के माली ओमप्रकाश शर्मा को माला पहनाकर उनके कार्यों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि पार्क एवं उद्यान हमारे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाये रखने का केन्द्र है। इनका संरक्षण बहुत जरूरी है।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) इस दौरान उस क्षेत्र में सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्यायें भी जानी। उन्होंने नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नगरीय अधिकारियों को बरसात में नाले व नालियों की तलछठ सफाई, कूड़ा स्थलों एवं गंदे स्थानों को साफ करने तथा नियमित कूड़ा उठान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जितना ही अच्छे से नाले नालियों की सफाई होगी, वैसे ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लोगों को जलजनित बीमारियों एवं गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी। मच्छरजनित बीमारियों डेगू, मलेरिया एवं संचारी रोगों भी दूर रहेगे।

AK Sharma

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सभी नगरवासी अपने आसपास की क्षेत्रों की बेहतर साफ सफाई कर इस अभियान में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। बिना आमजन के सहयोग के नगरों के साफ सफाई के कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है। उन्होंने निकायों के सभी जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय सांसद एवं विधायकों, नगरीय अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस नगर सफाई महाभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं स्वयं श्रमदान करने की भी अपील की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar safai abhiyanup news
Previous Post

इंडो-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाएं तो दुनिया को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम: सीएम योगी

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल, 63 साल में सबसे बड़ी हड़ताल… जाने पूरा माजरा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
Next Post
hollywood strike

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल, 63 साल में सबसे बड़ी हड़ताल… जाने पूरा माजरा

यह भी पढ़ें

jaharjhurani

वैवाहिक समारोह के दौरान जहरखुरनी का शिकार हुई महिलाएं, मचा हड़कंप

08/05/2021
ड्राइंग रूम

इस दिशा में रखें सोफा, घर में बरसेगी खुशियां

05/12/2025
Mayawati

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों को भटका रही भाजपा: मायावती

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version