• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह से ओमप्रकाश राजभर ने की मुलाकात, लोकसभा चुनाव के लिए की इतनी सीटों की मांग

Writer D by Writer D
16/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Omprakash Rajbhar met Amit Shah

Omprakash Rajbhar met Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ। भाजपा के साथ गठबंधन होने की अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar ) ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । इस मौके पर राजभर के बड़े पुत्र डॉ. अरविंद राजभर के अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे । करीब पौन घंटे के मुलाकात के बाद अब सुभासपा का भाजपा के साथ गठबबंधन होना पक्का माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होने की औपचारिक घोषणा एक-दो दिन में की जा सकती है ।

सूत्रों का कहना है कि राजभर ने अमित शाह के सामने लोकसभा चुनाव में कुल तीन सीटों की मांग रखी है। इनमें दो सीटें यूपी में और एक सीट बिहार में मांगी है । हालांकि बिहार में सीट देने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यूपी में दो सीट देने पर लगभग सहमति बन गई है। इनमें गाजीपुर और घोसी सीट शामिल हैं ।

राजभर (Omprakash Rajbhar ) ने शाह के सामने यह भी शर्त रखी है कि दोनों सीटें वह अपने सिंबल ही चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि राजभर ने गाजीपुर सीट से अपने छोटे पुत्र अरुण राजभर को चुनाव लड़ाने का भी प्रस्ताव भी अमित शाह को दिया है।

सूत्रों का कहना है कि राजभर (Omprakash Rajbhar ) ने अमित शाह के सामने यह भी शर्त रखी है कि यदि बिहार में सीट देने की स्थिति नहीं बनती है तो फिर यूपी में चंदौली या आजमगढ़ की लालगंज सीट में से कोई एक सीट सुभासपा को दिया जाए। यानि उन्होंने बिहार में सीट न मिलने की स्थिति में यूपी में कुल तीन सीटें मांगी है ।

हालांकि इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इसके अलावा राजभर ने शाह के साथ पार्टी के उन मुद्दों पर भी चर्चा की है, जिनमें सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने, राजभर जाति को अनुसूचिचत जन जाति में शामिल करने समेत कई मुद्दे शामिल हैं। कहा जा रहा है कि राजभर के कई प्रस्तावों पर अमित शाह ने हामी भरी है। इससे राजभर संतुष्ट भी हैं।

Tags: amit shahdelhi newsloksabha election 2024Lucknow NewsNational newsomprakash rajbhar
Previous Post

कुंए में गिरने से मां बेटे की मौत

Next Post

DCM बिल्डिंग में लगी भीषण आग, PNB का ऑफिस जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

26/06/2026
CM Yogi listened to the problems of 200 people.
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

26/06/2026
champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Next Post
DCM building

DCM बिल्डिंग में लगी भीषण आग, PNB का ऑफिस जलकर खाक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

महिला व बाल अपराधों के मामलों में हो प्रभावी पैरवी, एक भी अपराधी न छूटे: योगी

23/08/2022
CM Yogi

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : मुख्यमंत्री योगी

01/04/2024
Try home-made delicious pineapple lassi, you will get drunk after drinking

आज बनाइए पाइनएपल लस्सी, पीकर हो जायेंगे मदहोश

28/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version