• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने श्री झूलेलाल मंदिर का किया लाेर्कापण

Writer D by Writer D
16/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi inaugurated Shri Jhulelal temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ रोड पर श्री झूलेलाल के मन्दिर के नवनिर्मित भवन का रविवार को लोकार्पण एवं भगवान श्री झूलेलाल की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सिन्धी समाज को नये मंदिर के निर्माण एवं 40 दिवसीय चालिहा पर्व के शुभारम्भ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोरखपुर के विकास के लिए सिन्धी समाज ने जो त्याग दिया वह अद्भुत है।

उन्होंने  (CM Yogi)  कहा कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में सिन्धी समाज ने अपने मंदिर को विकास के लिए त्याग कर के और आज एक नये भव्य मंदिर का निर्माण करके समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया और उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य और गोरखपुर के विकास में स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सिन्धी समाज की यह सकारात्मक सोच समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने  (CM Yogi) कहा कि सिन्धी समाज एक प्रगतिशील समाज है जो विभाजनोपरान्त भारत आया। अन्याय, उत्पीड़न को झेलकर जब यह समाज भारत आया तो यह समाज अभाव व विपन्नता से युक्त था मगर सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से आज यह समाज सम्पन्न हो चुका है और समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

योगी सरकार में पूर्व मंत्री की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल के ICU में किए गए शिफ्ट

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि सिन्धी समाज देश के जिस भी कोने में बसे है वहां भी सभी के साथ समरस होकर पूर्ण सहयोगी बनकर उस समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं। प्रदेश सरकार भी अपनी सभी कल्याणकारी योजनाओं में बिना भेदभाव किये सर्वजन के विकास के मार्ग को प्रशस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में सिन्धी समाज ने जो योगदान दिया है उसी का परिणाम है कि आज यह सड़क पूरे गोरखपुर में एक नई मिशाल बनी है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के नये आयाम गढ़ रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जो हमारे लिए गर्व की बात है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह परिणाम पूरे देश के परिश्रम और कर्तव्य निवर्हन की भावना के साथ ही प्राप्त हुआ है।

भारत विश्व के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के समूह जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। इस जी 20 समुह में वह देश है जो पूरे विश्व की 65 प्रतिशत आबादी, 80 प्रतिशत संसाधन, 85 प्रतिशत जीडीपी पर अधिकार रखते है और इसकी अध्यक्षता करना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व की क्षण़ है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि आज प्रधानमंत्री विश्व में विभिन्न देशो की यात्राओं पर जाते हैं तो वहां लोगों में विशेष प्रकार का उत्साह देखने को मिलता है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा मोदी जी को विश्व का नेतृत्वकर्ता बताया जाना, फ्रान्स द्वारा सर्वोच्च नगारिक सम्मान देना आदि ये इंगित करते हैं कि आज भारत विश्व का नेतृत्व करने में अग्रणी है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आज प्रत्येक वैश्विक मंच पर भारत को सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह सही दिशा में विकास नीति और सकारात्मक सोच का परिणाम है। आज भारत का नागरिक विश्व में कही भी निःसंकोच खुद को भारतीय कहने में गर्व महसूस करता है। भारत प्रगति के एक नये दौर से गुजर रहा है और इस नये दौर के प्रगति में उत्तर प्रदेश भी विकास के नये आयाम गढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस गोरखपुर में पहले अव्यवस्थित बिजली, जर्जर सड़के, गंदगी, जलजमाव, माफियाराज का दौर था, आज यहां चमचमाती सड़के, 24 घण्टे बिजली, भयमुक्त होकर परिवार सहित रात्रि विचरण का एक नया दौर देखने को मिल रहा है। यह नये भारत और नये प्रदेश का नया गोरखपुर है। यह नागरिको के कर्तव्यनिष्ठा, सकारात्मक सोच, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी विकास योजनाओं का और पूर्वजो के कृपा से सम्भव हुआ है। आज गोरखपुर में फर्टिलाइजर 110 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पादन कर रहा है, एम्स मी यहां कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि सिन्धी समाज का यह नव निर्मित मंदिर शहर के विकास का प्रतीक है। सिन्धी समाज की सकारात्मक सोच लोगों को नई प्रेरणा दे रही है यह मंदिर भारत की विरासत का प्रतीक है। यह सिन्धी के समाज के पूर्वजो का पूर्णफल है यह समाज आज हजारों लोगांे का पेट भर रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज को विकास और जनसेवा हेतु जो भी मदद की आवश्यकता होगी सरकार प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर महापौर डा0 मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने भी लोगों को सम्बोधित किया।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग चखा पूड़ी, सब्जी और खीर का स्वाद

Next Post

हरेला पर्व प्रकृति और मानव के सह अस्तित्व को स्मरण दिलाने का दिन है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
CM Dhami

हरेला पर्व प्रकृति और मानव के सह अस्तित्व को स्मरण दिलाने का दिन है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहींः सीएम योगी

24/06/2025
arrested

खनन अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारी, तीन गिरफ्तार

23/06/2021
MP Shahabuddin dies

कोरोना से जंग हार गया पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, तिहाड़ DG ने की पुष्टि

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version