• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्यावरण संतुलन व जीवन बचाने के लिए पौधों का रोपण एवं संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान-2023 (Plantation-2023) में आगरा एवं मथुरा जनपद में जाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री के रूप में ताज नगरी फेज-2, जोनल पार्क के मुख्य द्वार के सामने चिन्हित भूमि पर पौधरोपण करेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं भी पौधरोपण करेंगे। सभी विद्यालयों, कॉलेजों के बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जायेगा और उनके माध्यम से भी पौधरोपण कराया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हर ग्राम पंचायत तथा सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान-2023 (Plantation-2023) में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण के सापेक्ष आगरा में 50 लाख एवं मथुरा में 35 लाख पौधरोपण किया जायेगा।

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान अधिकारी अपने निकायांे में लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराएं एवं पौधों के संरक्षण व देखभाल भी अवश्य करें, जिससे कि निकायों को हरा-भरा बनाया जा सके। इस बार सभी निकायों में 35 लाख पौधे रोपित किये जाने हैं। इसके लिए स्थान का चिन्हांकन और गड्ढा खुदाई कार्य को समय से पूर्ण कर लें, जिससे कि निर्धारित तिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने  (AK Sharma) कहा कि अपने निकाय के नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधियों, विधायकों, गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों, शहीदों के परिवारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया जाय।

उन्होंने  (AK Sharma) निकायों के सभी जन-प्रतिनिधियों एवं विधायकों से भी अपील की है कि इस दौरान वे स्वयं भी अपने-अपने निकाय के क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करें और क्षेत्र के निवासियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं इनके संरक्षण के लिए प्रेरित भी करें।

राजस्व वसूली बढ़ाने तथा बिजली चोरी रोको अभियान को और प्रभावी बनायें: एम. देवराज

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन व जीवन बचाने के लिए पौधों का रोपण एवं संरक्षण आवश्यक है। पौधों को रोपित करने साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाये। इस बार का वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओं’’ थीम पर किया जा रहा है।

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने वन महोत्सव को उत्सव की तरह मनाने का आह्वान किया और कहा कि जनसहभागिता के द्वारा ही किसी भी अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरितिमा एप को डाउनलोड कर जो भी पौधारोपण कराएं उसका जियो टैग कराएं।

Tags: ak sharmaLucknow NewsPlantationplantation 2023
Previous Post

ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मजीला इमारत, चार घायल

Next Post

चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
SS Sandhu

चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

यह भी पढ़ें

"Pure mustard oil

सरसों के तेल में किसी भी तरह की मिलावट पर एक अक्टूबर से लगी रोक

28/09/2020
August

अगस्त में होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

28/07/2023
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट की योगी सरकार को फटकार, बोले- हत्यारोपियों को नोटिस भेजकर बुलाती है पुलिस?

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version