• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीमा हैदर और सचिन मीणा की बिगड़ी तबीयत, घर में चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज

Writer D by Writer D
22/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Seema Haider

Seema Haider, Sachin Meena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena)  की प्रेम कहानी इस समय हर किसी की जुबान पर है। इस बीच, सोशल मीडिया पर सीमा को लेकर कुछ लोगों ने ऐसे भी आरोप लगाए कि वह पाकिस्तान की एक जासूस है। कुछ लोगों ने तो सीमा को पाकिस्तान के स्लिपर सेल का सदस्य तक बता दिया। इन्हीं आशंकाओं के मद्देनजर यूपी एटीएस ने सीमा से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है। इस बीच, खबर है कि सीमा हैदर और सचिन की तबियत बिगड़ गई है। दोनों को घर में ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सीमा और सचिन दोनों को बेचैनी और कमजोरी की शिकायत होने लगी। इस बीच, घरवालों ने इसकी सूचना स्थानीय डॉक्टर को दी। दोनों के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने शरीर में ग्लूकोज चढ़ाने की सलाह दी। हालांकि, दोनों के स्वास्थ्य को लेकर सचिन के घरवालों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूपी एटीएस के सवालों के जवाब में सीमा हैदर (Seema Haider) ने कहा है कि उसने कोई भी बात छिपाई नहीं। सब सच-सच बताया है। सीमा ने कहा कि वो सिर्फ अपने प्यार के लिए बगैर वीजा भारत आई है। उसने कोशिश की थी वीजा के लिए, लेकिन नहीं मिल पाया तो ये कदम उठाना पड़ा।

दरअसल, नोएडा के सचिन मीणा और सीमा हैदर की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। उस समय कोरोना फैला हुआ था, लोग घरों में कैद थे। पाकिस्तान के कराची में रह रही सीमा ने अपने मोबाइल में पबजी गेम डाउनलोड किया था। नोएडा में सचिन मीणा भी ये गेम खेलता था।

पबजी खेलते समय शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी

संयोग से सीमा (Seema Haider) और सचिन दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे के साथ पबजी खेलने लगे। इसी दौरान दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातों का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और एकसाथ रहने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों को शायद ये अंदाजा नहीं होगा कि मिलने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में इनकी लवस्टोरी एक बड़ा मुद्दा बन जाएगी।

वरमाला डालते हुए सीमा (Seema Haider) और सचिन की तस्वीरें आईं सामने

सीमा हैदर (Seema Haider) की शादी हो चुकी थी। उसके चार बच्चे हैं। ये सब बातें सीमा ने सचिन को बता दी थीं। सचिन सीमा और उसके चारों बच्चों को अपनाने को तैयार हो गया। करीब तीन साल तक चली बातचीत के बाद दोनों नेपाल पहुंचे और वहां एक होटल लेकर सात दिन तक साथ रहे। खूब मस्ती की, घूमे।

अमेरिका में पहली बार महिला बनेगी नौसेना प्रमुख, एडमिरल लीजा फ्रांचेटी को मिली ज़िम्मेदारी

सीमा (Seema Haider) और सचिन का कहना है कि उन्होंने नेपाल में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद बिना वीजा सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नोएडा आ गई। सीमा और सचिन की कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें दोनों के गले में वरमाला दिख रही है और सीमा सचिन के पैर छूती नजर आ रही है।

Tags: Noida newsPakistanPUBGsachin meenaSeema Haiderseema haider pakistan
Previous Post

अमेरिका में पहली बार महिला बनेगी नौसेना प्रमुख, एडमिरल लीजा फ्रांचेटी को मिली ज़िम्मेदारी

Next Post

9 साल के बच्चे ने टाई से फांसी लगा ली, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
Next Post
Suicide

9 साल के बच्चे ने टाई से फांसी लगा ली, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

Green Juice

प्रेग्नेंसी में इस जूस पीना होता है फायदेमंद

07/03/2025
Keshav Maurya

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
skin care tips

आप भी चाहती है निखरी त्वचा, तो अपनाएं ये 7 हर्बल नुस्खे

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version